फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombay High Court Lawyer orders Paneer butter masala but received Non veg by zomato

पनीर बटर मसाला ऑर्डर करने पर जोमैटो ने वकील को भेजा नॉनवेज, 55 हजार का जुर्माना

Sun, 07 Jul 2019 11:05 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Sun, 07 Jul 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
Bombay High Court Lawyer orders Paneer butter masala but received Non veg by zomato
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के पुणे में बॉम्बे हाईकोर्ट (नागपुर बेंच) के वकील देशमुख ने जोमैटो से पनीर बटर मसाला ऑर्डर किया तो उन्हें रेस्तरां की तरफ से चिकन बटर मसाला भेज दिया गया। उपभोक्ता फोरम ने इस लापरवाही पर जोमैटो और रेस्तरां पर 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन


वकील देशमुख ने बताया कि वह पिछले साल 31 मई को पुणे गए थे। यहां जोमैटो एप से पनीर बटर मसाला ऑर्डर किया, लेकिन डिलीवरी बॉय उन्हें चिकन बटर मसाला दे गया। शिकायत करने पर रेस्तरां ने पनीर बटर मसाला भेजने की बात कही। लेकिन दूसरी बार भी उन्हें बटर चिकन ही मिला। उस दिन गुरुवार था और मेरा उपवास था।
विज्ञापन


वकील देशमुख ने इस लापरवाही की शिकायत उपभोक्ता फोरम में कर दी। उपभोक्ता फोरम ने मामले की सुनवाई करते हुए जोमैटो और रेस्तरां पर 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। फोरम ने 45 दिन में जुर्माने की रकम चुकाने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ता फोरम ने आदेश में कहा- यदि जुर्माने की रकम निर्धारित समय पर नहीं चुकाई गई तो जोमैटो और रेस्तरां को इस राशि पर 10 फीसदी का ब्याज भी देना होगा। देशमुख को रेस्तरां की लापरवाही के लिए जुर्माने के तौर पर 50 हजार रुपये और मानसिक प्रताड़ना के एवज में 5 हजार रुपये मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed