{"_id":"61a7789b7a68b8148a4a872b","slug":"bombay-high-court-grants-default-bail-to-sudha-bharadwaj-in-elgar-parishad-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल्गार परिषद मामला: सुधा भारद्वाज को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत, आठ अन्य की याचिकाएं खारिज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एल्गार परिषद मामला: सुधा भारद्वाज को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत, आठ अन्य की याचिकाएं खारिज
Wed, 01 Dec 2021 06:58 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 01 Dec 2021 06:58 PM IST
सार
एल्गार परिषद मामले में आरोपियों में से एक सुधा भारद्वाज को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी। उन्हें यह जमानत तकनीकी खामी के आधार पर दी गई है।
विज्ञापन
सुधा भारद्वाज
- फोटो : विकीपीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को एल्गार परिषद में एक आरोपी सुधा भारद्वाज जो डिफॉल्ट जमानत दे दी। अधिवक्ता-कार्यकर्ता भारद्वाज को अदालत ने तकनीकी खामी के आधार पर जमानत दी है लेकिन समान आधार पर दायर की गई आठ अन्य लोगों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। भारद्वाज को अगस्त 2018 में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
न्यायाधीश एसएस शिंदे और एनजे जामदार की पीठ ने कहा कि सुधा भारद्वाज इस तरह की जमानत की हकदार हैं और इससे इनकार करने का मतलब संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत दिए गए जीवन और निजी स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन करना होगा। बता दें कि सुधा भारद्वाज फिलहाल बायकुला महिला कारावास में बंद हैं।
विज्ञापन
पीठ ने निर्देश दिया कि भारद्वाज को आठ दिसंबर को एनआईए की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाए। यहां उनकी जमानत की शर्तें तय की जाएंगी और रिहाई को अंतिम रूप दिया जाएगा। बता दें कि भारद्वाज इस मामले में गिरफ्तार 16 कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों में ऐसी पहली आरोपी हैं जिन्हें तकनीकी खामी के चलते जमानत दी गई है।
विज्ञापन