{"_id":"67b540f853cb1466550f932c","slug":"bombay-high-court-dismissed-former-military-officer-petition-and-upheld-sentence-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bombay High Court: 'नाबालिग को पता है बैड टच', हाईकोर्ट ने पूर्व सैन्य अफसर की सजा बरकरार रखी, याचिका खारिज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bombay High Court: 'नाबालिग को पता है बैड टच', हाईकोर्ट ने पूर्व सैन्य अफसर की सजा बरकरार रखी, याचिका खारिज
Wed, 19 Feb 2025 07:55 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 19 Feb 2025 07:55 AM IST
सार
पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल ने सजा के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। पूर्व सैन्य अफसर को 11 साल की एक लड़की से बुरे स्पर्श के मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई थी। हाईकोर्ट ने कहा कि पीड़िता आरोपी के बुरे स्पर्श के बारे में अच्छे से जानती थी। लिहाजा, पूर्व सैन्य अधिकारी की सजा रद्द नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
बॉम्बे हाईकोर्ट
- फोटो : एएनआई
विस्तार
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को एक पूर्व सैन्य अफसर की सजा को बरकरार रखते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी। इस दौरान हाईकोर्ट ने कहा, एक नाबालिग लड़की बैड टच (खराब नियत से स्पर्श) व गुड टच (अच्छे नियत से स्पर्श) को अच्छे से जानती है। नाबालिग जानती है कि सामने वाला उसे किस नियत से स्पर्श कर रहा है।
विज्ञापन
पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल ने सजा के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। पूर्व सैन्य अफसर को 11 साल की एक लड़की से बुरे स्पर्श के मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई थी। हाईकोर्ट ने कहा कि पीड़िता आरोपी के बुरे स्पर्श के बारे में अच्छे से जानती थी। लिहाजा, पूर्व सैन्य अधिकारी की सजा रद्द नहीं की जाएगी। जस्टिस रेवती मोहित डेरे और जस्टिस नीला गोखले की पीठ ने कहा, नाबालिग लड़की ने अपने पिता के कमरे से चले जाने के बाद आरोपी ने उसके साथ जिस तरह से व्यवहार किया, अदालत में उसके बारे में अच्छे से बताया है।
विज्ञापन
पांच साल की मिली है सजा
नाबालिग लड़की के यौन शोषण मामले में मार्च, 2021 में सेना के जनरल कोर्ट मार्शल ने पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल को पॉक्सो कानून के तहत दोषी ठहराते हुए पांच साल कारावास की सजा सुनाई थी। जीसीएम के इस फैसले को पूर्व सैन्य अफसर ने बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन