फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Payal Ghosh Richa Chadha News: Bombay High Court defers defamation suit filed by actor Richa Chadha against actor Payal Ghosh

बुरी फंसीं पायल घोष, ऋचा चड्ढा ने किया 1.1 करोड़ रुपये का मानहानि केस, सात अक्तूबर को सुनवाई

Tue, 06 Oct 2020 09:56 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 06 Oct 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
Payal Ghosh Richa Chadha News: Bombay High Court defers defamation suit filed by actor Richa Chadha against actor Payal Ghosh
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai

बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष अब खुद ही फंस गई हैं। दरअसल, अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने पायल घोष पर 1.1 करोड़ रुपये का मानहानि केस दर्ज किया है। वहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और सुनवाई की तारीख सात अक्तूबर तय की है। कोर्ट की तरफ से ऐसा उत्तरदाताओं को नोटिस नहीं दिए जाने को लेकर किया गया है।  

विज्ञापन


दरअसल, अनुराग कश्यप के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाने वालीं अभिनेत्री पायल घोष ने एक बयान में कहा कि अनुराग ने उनसे कहा था कि ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और माही गिल समेत कई अभिनेत्रियां उनके साथ सहज हैं। पायल के इस बयान पर ऋचा ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

 

इस मामले पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जहां दूसरे पक्ष से कोई भी पेश नहीं हुआ। इसे देखते हुए केस को एक दिन और बढ़ाते हुए हाईकोर्ट ने इसपर सुनवाई को सात अक्तूबर तक टाल दिया है। कोर्ट ने कहा कि जवाबकर्ताओं को नोटिस नहीं भेजा गया है, इसलिए उन्हें दोबारा नोटिस भेजा जाएगा। 

बता दें कि, पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए पायल घोष ने आरोप लगाया कि अनुराग कश्यप ने उन्हें अपने घर बुलाया और उनके साथ गलत व्यवहार किया जिससे वो असहज हो गई थीं। 


उन्होंने दावा किया कि विरोध करने के बाद अनुराग ने उनसे कहा था कि ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और माही गिल समेत कई अभिनेत्रियां उनके साथ सहज हैं। अपना नाम आने के बाद ऋचा चड्ढा ने कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया है और पायल घोष को लीगल नोटिस भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed