फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombay HC allows Chandrashekhar Azad Bhim Army to hold their workers meet at Reshim bagh in Nagpur

हाईकोर्ट से चंद्रशेखर को मिली रैली की इजाजत, आरएसएस दफ्तर के बाहर तिंरगा फहराने का किया आह्वान

Fri, 21 Feb 2020 03:29 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 21 Feb 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
Bombay HC allows Chandrashekhar Azad Bhim Army to hold their workers meet at Reshim bagh in Nagpur
भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

बॉम्बे उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने 22 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद की भीम आर्मी को नागपुर के रेशमबाग मैदान में अपने कार्यकर्ताओं के साथ रैली करने की इजाजत दे ही है। आजाद ने 18 फरवरी को उच्च न्यायालय में रेशम बाग में एक रैली आयोजित करने की इजाजत मांगते हुए याचिका दायर की थी। जिसके बाद अदालत ने महाराष्ट्र सरकार और नागपुर के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन

 

न्यायमूर्ति सुनील बी शुक्रे और माधव जे जामदार की पीठ ने भीम आर्मी के पदाधिकारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि उन्हें शर्तों के साथ इजाजत दी जा सकती है। अदालत ने कहा कि बैठक को सार्वजनिक प्रदर्शन या सार्वजनिक विरोध में परिवर्तित नहीं किया जाएगा और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को एक लिखित में देना होगा कि वे शर्तों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने अफने आदेश में कहा, 'बैठक में भाग लेने वाले किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई भी भड़काऊ भाषण और ऐसा कोई भी भाषण नहीं दिया जाएगा जो हिंसा को उकसाए या नागरिकों के बीच नफरत फैलाए या सांप्रदायिक दुर्भावना पैदा करे या जो नागरिकों और राष्ट्र की गरिमा और प्रतिष्ठा को कम करे या भारत या सार्वजनिक व्यवस्था की संप्रभुता और अखंडता को प्रभावित करे।'

अदालत का कहना है कि कार्यकर्ताओं की रैली 22 फरवरी को दोपहर दो बजे से शाम के पांच बजे तक होगी। इसका किसी भी राजनीतिक उद्देश्य के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। आदेश में कहा गया है, 'रैली शुरू होने से पहले याचिकाकर्ता और मुख्य वक्ता चंद्रशेखर आजाद लिखित में देंगे कि वे इस अदालत के रजिस्ट्रार के जरिए इस अदालत की उपर्युक्त शर्तों का पालन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे।'

आरएसएस दफ्तर के बाहर फहराएंगे तिरंगा: चंद्रशेखर

भीम आर्मी के मुखिया ने ट्वीट कर कहा, 'मैं कल 2 बजे रेशमबाग नागपुर आ रहा हूं। फर्जी राष्ट्रवादियों का संगठन आरएसएस जिसने आज तक तिरंगे को सम्मान नही दिया कल हम उनके हेडक्वार्टर के सामने तिरंगा फहराएंगे। मैं चाहूंगा कि कल सभी साथी रेशमबाग तिरंगा लेकर पहुंचे और बता दें कि इनके भगवे पर हमारा तिरंगा भारी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed