{"_id":"6654dcebfd79d505d2069bb5","slug":"bomb-threat-mumbai-police-receives-threat-call-to-blow-up-taj-hotel-airport-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: ताज होटल और मुंबई हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: ताज होटल और मुंबई हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 28 May 2024 12:50 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 28 May 2024 12:50 AM IST
सार
Maharashtra: पुलिस के मुताबिक कॉल करने वाले शख्स ने फोन पर कहा कि शहर के ताज होटल और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम रखे गए हैं। पुलिस ने परिसर में तलाशी ली लेकिन उसे कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मुंबई पुलिस को सोमवार को धमकी भरा फोन कॉल आया। पुलिस के मुताबिक कॉल करने वाले शख्स ने फोन पर कहा कि शहर के ताज होटल और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम रखे गए हैं। पुलिस ने परिसर में तलाशी ली लेकिन उसे कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, फोन कॉल उत्तर प्रदेश से आई थी और पुलिस अब फोन करने वाले की तलाश कर रही है। आगे की जांच चल रही है।
यह मामला तब सामने आया है, जब कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। दादर स्थित मैकडॉनल्ड्स को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि पुलिस ने कहा था कि उन्हें मौके पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर, जयपुर, उत्तर प्रदेश और बेंगलुरु के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि, स्कूलों को धमकी भरे सभी ईमेल फर्जी निकले।
विज्ञापन