Bomb Threat : मुंबई में बम धमाके की धमकी, सांताक्रूज इलाके में एक शख्स को आया फोन
मुंबई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की धारा 506 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने फोन कॉल करने वाले की लोकेशन का पता लगा लिया है। उसे दबोचने के प्रयास जारी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में आज बम धमाकों की धमकी भरे कॉल किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि सांताक्रूज इलाके के कई लोगों को फोन कर इस आशय की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की धारा 506 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने फोन कॉल करने वाले की लोकेशन का पता लगा लिया है। उसे दबोचने के प्रयास जारी हैं।
Case registered against an unknown person for making a bomb threat call to a person in the Santacruz area of Mumbai. Case registered under 506 (2) IPC on the basis of the complaint from the person who received the call. Location of the caller traced: Mumbai Police
— ANI (@ANI) September 23, 2022विज्ञापन
एआईएमआईएम के कार्यालय पर हमला
ठाणे शहर के मुंब्रा में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) कार्यालय पर कथित तौर पर अज्ञात व्यक्तियों के एक समूह ने हमला किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस निरीक्षक अशोक कदलाग के मुताबिक यह घटना गुरुवार रात करीब दस बजे की है। हमला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।
पुलिस निरीक्षक (एसपी) अशोक कदलाग ने बताया कि करीब दर्जन अज्ञात लोगों के समूह ने मुंब्रा में एआईएमआईएम के कार्यालय पर हमला किया। शिकायत के आधार पर इसको लेकर मामला दर्ज किया गया है।
एसपी ने आगे बताया कि हमले के पीछे के मकसद का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।