फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bomb hurled at BJP candidate house in Nadia ahead of west bengal panchayat election

West Bengal: भाजपा उम्मीदवार के घर बमबाजी, विधायक के पिता-भाई से मारपीट; तृणमूल पर लगा आरोप

Tue, 27 Jun 2023 04:43 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 27 Jun 2023 04:43 AM IST
सार

भाजपा का आरोप है कि तृणमूल से जुड़े बदमाशों को रोकने का प्रयास करने पर स्थानीय भाजपा विधायक मुकुटमणि अधिकारी के पिता भूपाल अधिकारी और भाई अनुपम अधिकारी से भी मारपीट की गई, जिसमें दोनों घायल हो गए।

विज्ञापन
Bomb hurled at BJP candidate house in Nadia ahead of west bengal panchayat election
West Bengal Police - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा जारी है। नदिया जिले के कृष्णगंज ब्लॉक के नागघाटा में भाजपा के उम्मीदवार के घर पर बम से हमला करने का मामला सामने आया है। यह आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल से जुड़े बदमाशों को रोकने का प्रयास करने पर राणाघाट दक्षिण के भाजपा विधायक मुकुटमणि अधिकारी के पिता भूपाल अधिकारी और भाई अनुपम अधिकारी से भी मारपीट की गई, जिसमें दोनों घायल हो गए।

विज्ञापन


भाजपा का दावा है कि अनुपम अधिकारी का सिर फट गया है। विधायक के भाई के अलावा कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने हमले से इनकार किया है। सत्तारूढ़ दल ने दावा किया है कि भाजपा समर्थकों ने उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया।
विज्ञापन


इस मामले में भाजपा ने आरोप है कि रविवार शाम को तृणमूल से जुड़े बदमाशों ने कृष्णगंज पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कल्पना सरकार के घर पर हमला किया और उसके घर पर बम फेंके। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को उपद्रवियों ने लाठी-डंडों से भी पीटा। शोर सुनकर विधायक के पिता और भाई मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपद्रवियों को रोकने की कोशिश की तो उनकी पिटाई की गई। इसमें अनुपम का सिर फट गया। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग बताए, 315 कंपनी कहां और कैसे तैनात की: गृह मंत्रालय  
वहीं, पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर घमासन जारी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग से जानना चाहा है कि पहले से स्वीकृत 315 कंपनी बलों का इस्तेमाल कहां और कैसे किया गया है। बता दें, कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर पंचायत चुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती हो रही है। चुनाव आयोग के आवेदन पर केंद्र सरकार ने अभी तक 315 कंपनियां भेजी है। जगह-जगह रूट मार्च शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने जब बाकी 485 कंपनियों की मांग की तो केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह जानना चाहा है कि 315 कंपनियों का इस्तेमाल कहां और कैसे किया जा रहा है।


सूत्रों के मुताबिक राज्य चुनाव आयोग ने रविवार को बीएसएफ और सीआईएसएफ के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की थी। लेकिन 315 कंपनियों के आने के बाद भी राज्य चुनाव आयोग यह तय नहीं कर पाया है कि केंद्रीय बल की तैनाती कहां और कैसे की जाए। कई जगह अनिश्चितता बनी हुई है। इस बीच राज्य चुनाव आयोग ने केंद्र को दोबारा पत्र लिखकर 485 कंपनी की मांग की गई है, जिस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य चुनाव आयोग से यह जानना चाहा है कि 315 कंपनियों की तैनाता कहां और कैसे की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed