{"_id":"5b879ee142c792464429f5c4","slug":"bomb-exploded-at-airport-woman-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने एयरपोर्ट पर फेंका पावर बैंक, धमाके के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिला ने एयरपोर्ट पर फेंका पावर बैंक, धमाके के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
delhi airport
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को 55 वर्षीय महिला को इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि महिला को पावर बैंक से हुए धमाके के बाद गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे के सुरक्षा कर्मियों द्वारा महिला से उसके सामान से पावर बैंक निकालने का आदेश दिए जाने पर उसने एयरपोर्ट पर हंगामा काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया, " महिला ने पावर बैंक को फेंक दिया, जिसके चलते एक धमाका हो गया। इसके बाद एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों में आपाधापी मच गई।' हालांकि, हवाई अड्डे से गिरफ्तारी किये जाने के कुछ समय बाद महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
हवाई अड्डे के अंदर सुरक्षा की देखरेख करने वाले सीआईएसफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'महिला की पहचान मालविका तिवारी नाम से की गयी है, वो डिफेन्स कॉलोनी की रहने वाली हैं और सुबह करीब 10.30बजे धर्मशाला जाने के लिए आईजीआई हवाई अड्डे पहुंची थी।