फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bomb blast in Manipur Four-year-old boy killed, father seriously injured

मणिपुर में बम धमाका: चार साल के बच्चे की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Sat, 14 Mar 2026 01:57 PM IST
Asmita Tripathi डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 14 Mar 2026 01:57 PM IST
सार

मणिपुर के नोनी जिले में शनिवार सुबह हुए बम विस्फोट में एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Bomb blast in Manipur Four-year-old boy killed, father seriously injured
बम धमाका, सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर के नोनी जिले में शनिवार सुबह हुए बम विस्फोट में एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जिले के ताओलिंगपुंग गांव में सामने आई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना सुबह करीब 8:30 बजे नामकाओलोंग पार्ट-2 इलाके में यह हादसा उस समय हुआ, जब बच्चों के हाथ लगा एक संदिग्ध विस्फोटक अचानक फट गया। बताया जा रहा है कि बच्चे उसे घर लेकर आए थे और पिता उसे सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- PM: 'जहां कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला बंद होता है, वहां हमारा काम शुरू होता है', सिलचर में बोले पीएम मोदी
विज्ञापन


मृतक बच्चे की पहचान कलाइंगामपौ पामेई (4) के रूप में हुई है। उसके पिता थुआनकुंगाम पामेई (40), विस्फोट में बुरी तरह घायल हो गए। बताया जाता है कि विस्फोटक को फेंकने या नष्ट करने के दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि पास खड़े बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि पिता के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। घायल को तुरंत इंफाल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना खौपुम थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोटक आखिर बच्चों के हाथ कैसे लगा। अधिकारियों ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed