फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bollywood stars praised PM Modi's decision

बॉलीवुड सितारों ने पीएम के फैसले को सराहा, रजनीकांत ने भी ट्वीट कर किया सलाम

Wed, 09 Nov 2016 11:42 PM IST
एजेंसी/ मुंबई
एजेंसी/ मुंबई Updated Wed, 09 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bollywood stars praised PM Modi's decision
500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए जाने पर सुपर स्टार रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, अनुराग कश्यप और कामेडियन कपिल शर्मा समेत कई बॉलीवुड सितारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। किसी ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया तो किसी ने फैसले को काले धन पर कड़ा प्रहार करार दिया।
विज्ञापन


रजनीकांत ने ट्वीट कर कहा- प्रधानमंत्री मोदी को सलाम। नए भारत का जन्म हुआ है # जय हिंद। अमिताभ ने लिखा- 2000 रुपये का नया नोट पिंक कलर का होगा... यह पिंक इफेक्ट है। बता दें कि पिंक अमिताभ की फिल्म का नाम है। पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाने के मुद्दे पर पीएम की आलोचना कर चुके निर्देशक अनुराग कश्यप ने कहा कि यह कठोर कदम है, उन्होंने शायद ही किसी को ऐसा करते हुए देखा हो। इससे कई लोगों को पीड़ा जरूर होगी, लेकिन यह काले धन को खत्म करने का सुपर तरीका है। 
विज्ञापन


मधुर भंडारकर ने पीएम को बधाई देते हुए इसे काले धन को खत्म करने और राष्ट्र निर्माण के लिए उठाया गया बड़ा कदम बताया। कामेडियन कपिल शर्मा ने कहा- हमें आप (मोदी) पर गर्व है सर। इससे पहले एटीएम पर इतनी लंबी लाइन कभी नहीं देखी। सूफी गायक कैलास खेर ने ट्वीट किया कि यह मानवता के इतिहास में  ऐतिहासिक दिन है। हमारा राष्ट्र जल्द ही विकसित देशों की बराबरी पर होगा। इसके अलावा ऋषि कपूर, करन जौहर, कमल हासन, सुनील शेट्टी, अनुष्का शर्मा, अर्जुन कपूर, नागार्जुन , रितेश देशमुख और सोनाली बेंद्रे समेत तमाम बॉलीवुड कलाकारों ने भी इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed