फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   body of Pandit Jasraj being brought back from New Jersey, says granddaughter Shweta Pandit

अंतिम संस्कार के लिए न्यू जर्सी से भारत लाया जा रहा है पंडित जसराज का पार्थिव शरीर

Tue, 18 Aug 2020 09:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 18 Aug 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
body of Pandit Jasraj being brought back from New Jersey, says granddaughter Shweta Pandit
पंडित जसराज (फाइल फोटो) - फोटो : https://twitter.com/airnewsalerts

पद्म विभूषण पंडित जसराज के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए अमेरिका के न्यू जर्सी से भारत वापस लाया जा रहा है। उनकी पोती श्वेता पंडित ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बता दें कि शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का सोमवार को न्यू जर्सी में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। 

विज्ञापन


बॉम्बे टाइम्स को दिए गए एक साक्षात्कार में श्वेता ने कहा, 'दादू (पंडित जसराज) के पार्थिव शरीर को न्यू जर्सी से लाया जा रहा है। उनके शव को ला रहे लोग कल (बुधवार को) सुबह तक मुंबई पहुंच जाएंगे। महामारी के दौरान हमें सुरक्षा को देखते हुए कुछ अनुमतियां लेने की जरूरत है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'महामारी के दौरान पिछले छह महीने में हमारी लगभग हर सप्ताह बात होती थी। यह ऐसा समय था जब हम सभी लोग घर पर थे। जब महामारी आई तब वह अपने छात्रों के साथ न्यू जर्सी में थे।' श्वेता अपने परिवार से साथ इटली के फ्लोरेंस में रहती हैं, इस साल की शुरुआत में उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed