{"_id":"662ce864704f8d7d760830b4","slug":"body-of-fisherman-who-died-in-pakistan-jail-to-be-brought-home-in-palghar-maharashtra-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: कराची में मौत के बाद भारतीय मछुआरे का शव जल्द लाया जाएगा पालघर, जेल में इलाज के दौरान गई थी जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: कराची में मौत के बाद भारतीय मछुआरे का शव जल्द लाया जाएगा पालघर, जेल में इलाज के दौरान गई थी जान
Sat, 27 Apr 2024 05:36 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:36 PM IST
सार
जेल में बंद एक अन्य भारतीय ने किसी तरह से मृतक के परिवार को उसकी मौत की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने स्थानीय विधायक से संपर्क किया और यह मामला केंद्र तक पहुंचाया गया। मृतक के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि परिजन शव का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान के कराची जेल में भारतीय मछुआरे की मौत के कुछ दिनों बाद उसके शव को महाराष्ट्र लाया जा रहा है। अगले कुछ ही दिनों में शव को उसके गृहनगर पालघर लाया जाएगा। मृतक की पहचान 45 वर्षीय विनोद लक्ष्मण कोल के तौर पर की गई है, जो कि गोरतपाड़ा गांव के निवासी थे। दो साल पहले अक्तूबर 2022 में पाकिस्तानी एजेंसियों ने उसे पड़ोसी देश के समुद्री हिस्से में प्रवेश करते हुए पकड़ा था। तब से ही वह कराची की जेल मं बंद था।
इस साल जेल में ही लकवा मारने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जेल में बंद एक अन्य भारतीय ने किसी तरह से मृतक के परिवार को उसकी मौत की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने स्थानीय विधायक से संपर्क किया और यह मामला केंद्र तक पहुंचाया गया। मृतक के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि परिजन शव का इंतजार कर रहे हैं।
पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय कैदियों के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि जतिन देसाई ने कहा, "सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोल का शव एक-दो दिनों के भीतर दहानू पहुंच सकता है।" शव को पाकिस्तान से दहानू अमृतसर, अहमदाबाद, पुणे और मुंबई के जरिए लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की जेलों में करीबन 35 भारतीय मछुआरे बंद है।