{"_id":"600ff8198ebc3e33865e38cc","slug":"bmcri-says-sasikala-health-report-she-is-conscious-alert-and-well-oriented","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरूः शशिकला की तबीयत में सुधार, अस्पताल ने जारी की हेल्थ रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरूः शशिकला की तबीयत में सुधार, अस्पताल ने जारी की हेल्थ रिपोर्ट
Tue, 26 Jan 2021 04:38 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 26 Jan 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
शशिकला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी के शशिकला की तबीयत में सुधार हो रही है। बंगलूरू मेडिकल कॉलेज एवं अनुसंधान संस्थान के अनुसार वर्तमान में शशिकला की पल्स रेट 70 / मिनट है और रक्तचाप 126/70 mmHg है। वहीं इससे पहले सोमवार को शशिकला को कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी उनके लक्षण कम होने के बाद आईसीयू से बाहर लाया गया था।
विज्ञापन
Sasikala is conscious, alert and well oriented, her pulse rate is 70/minute & blood pressure is 126/70 mmHg: Bangalore Medical College and Research Institute
— ANI (@ANI) January 26, 2021
विज्ञापन
बता दें कि शशिकला को 20 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद बॉरिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद शशिकला की गंभीर स्थिति को देखते हुए विक्टोरिया अस्पताल के आईसीयू वार्ड में स्थानांतरित किया गया था।
विज्ञापन
शशिकला 27 जनवरी को जेल से होंगी रिहा: भतीजा दिनाकरन
वहीं बीमार शशिकला को बुधवार को जेल से रिहा किया जाएगा। उनके भतीजे टी टी वी दिनाकरन ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की पूर्व सहयोगी शशिकला को बेंगलुरु के एक अस्पताल से छुट्टी मिलने की जानकारी बाद में दी जाएगी।