फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMC Elections: Congress to prepare election manifesto after taking opinions from North Indians in Mumbai

BMC: उत्तर भारतीयों की राय लेकर चुनावी घोषणापत्र तैयार करेगी कांग्रेस, 'चर्चा मुद्दों पर' अभियान की शुरूआत

Fri, 05 Dec 2025 10:50 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 05 Dec 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
BMC Elections: Congress to prepare election manifesto after taking opinions from North Indians in Mumbai
कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

देश की सबसे बड़ी और अमीर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में एक बार फिर उत्तर भारतीय मतदाता राजनीति के केंद्र में हैं। बीएमसी चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस ने अपने पुराने वोटबैंक पर ध्यान केंद्रित कर उत्तर भारतीयों को लुभाने की कोशिश शुरू की है। इसके तहत मुंबई कांग्रेस ने उत्तर भारतीय समाज से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देने के लिए “चर्चा मुद्दों पर” नामक व्यापक जनसंपर्क अभियान की घोषणा की है। यह अभियान 7 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलाया जाएगा।

विज्ञापन


मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एड. अवनीश सिंह के नेतृत्व में यह अभियान शहर के विभिन्न इलाकों में चलाया जाएगा। इस दौरान प्रकोष्ठ की टीमें मुंबई के तबेलों, धोबी घाटों, ऑटो–रिक्शा व टैक्सी चालकों, फेरीवालों और श्रमिक समुदाय वाले क्षेत्रों में जाकर उत्तर भारतीय समाज की वास्तविक समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझाव दर्ज करेंगी। अभियान के दौरान प्राप्त सभी मुद्दों को संकलित कर आगामी बीएमसी चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। सिंह ने बताया कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद वर्षा गायकवाड चाहती है कि इसके जरिए उत्तर भारतीय समाज की चिंताओं का ठोस और नीतिगत समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Railway Ministry: 'वरिष्ठ नागरिकों और 45+ महिलाओं को अपने-आप मिलेगी लोअर बर्थ', अश्विनी वैष्णन ने किया एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में करीब 40 लाख उत्तर भारतीय रहते हैं, जिनकी मुंबई के किसी भी चुनाव में महत्वपूर्ण और प्रभावशाली भूमिका रहती है। 2014 से पहले उत्तर भारतीय कांग्रेस के कोर मतदाता थे जो भाजपा के साथ हो गए। अवनीश सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि उत्तर भारतीय समाज को नीति निर्माण की मुख्यधारा में लाने का सशक्त प्रयास है। कांग्रेस हर वर्ग की बात सुनने और उसे समाधान तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुंबई कांग्रेस को विश्वास है की यह विशेष अभियान उत्तर भारतीय समाज और कांग्रेस पार्टी के बीच विश्वास, सहभागिता और जनसरोकार को और मजबूत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed