फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   blowout in a natural gas well of Oil India Limited in Assam

असम : ऑयल इंडिया लिमिटेड के गैस के कुंए में विस्फोट, खाली कराए गए आसपास के इलाके

Wed, 27 May 2020 05:46 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 27 May 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
blowout in a natural gas well of Oil India Limited in Assam
ऑयल इंडिया लिमिटेड

सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल इंडिया लिमिटेड (ऑयल) के असम स्थित गैस के कुंए में बुधवार को विस्फोट (ब्लोआउट) हुआ। इसके बाद तिनसुकिया जिले में संयंत्र के आसपास के इलाके को खाली कराना शुरू कर दिया गया। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि कुंए से प्राकृतिक गैस के अचानक अनियंत्रित तरीके से बाहर निकलने के बाद परिचालन रोक दिया गया है। हालांकि अभी यह स्प्ष्ट नहीं है कि विस्फोट के साथ कुंए में आग लगी है या नहीं।
विज्ञापन


कंपनी ने कहा, 'बुधवार 27 मई को सुबह साढ़े दस बजे के करीब तिनसुकिया जिले में बागजान तेलक्षेत्र के तहत आने वाले बागजान-5 कुंए में अचानक से बहुत हलचल देखी गई। उस समय वहां गैस उत्पादन का काम चालू था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑयल ने कहा कि कुंए में विस्फोट को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का छिड़काव किया गया है। साथ ही ब्लोआउट को रोकने वाली प्रणाली को लगाया गया है। कुंए के आसपास वाले इलाके से स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।


क्या होता है ब्लोआउट
तेल एवं गैस क्षेत्र में जब कभी कुंए के अंदर दबाव अधिक हो जाता है तो उसमें अचानक से विस्फोट होता है और कच्चा तेल या प्राकृतिक गैस अनियंत्रित तरीके से बाहर आने लगती है। इसे ही ब्लोआउट कहा जाता है। यह स्थिति कुंए के अंदर दबाव बनाए रखने वाली प्रणाली के सही तरीके से काम नहीं करने के चलते बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed