फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Blast Near Temporary Election Office Of BJP In Assam

असम में बीजेपी दफ्तर के पास धमाका, तीन मरे

Tue, 05 Apr 2016 11:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Apr 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
Blast Near Temporary Election Office Of BJP In Assam
टनल में हादसा उस समय हुआ, जब पांच से छह मजदूर टनल में काम कर रहे थे। - फोटो : Demo pic

असम के गोलपाड़ा जिले में भाजपा के अस्‍थायी दफ्तर के नजदीक हुए बम धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। सोमवार को हुए धमाके में दो की मौत हुई थी, जबकि 21 घायल हुए थे। एक घायल व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गई। संदिग्ध उल्फा (आई) उग्रवादियों पर इस वारदात को अंजाम देने का शक है।

विज्ञापन


असम में सोमवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान था। शांतिपूर्ण वोटिंग के कुछ देर बाद ही उग्रवादियों ने यह वारदात की। पुलिस अधीक्षक नितुल गोगोई ने बताया कि उग्रवादियों ने दुधनोई में भाजपा के अस्थायी चुनाव कार्यालय के बाहर फुटपाथ पर एक थैले में बम रखा था। यह कार्यालय ट्रैफिक पुलिस प्वाइंट के बगल में है।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े सात बजे हुए विस्फोट में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोलपारा समेत 61 विधानसभा क्षेत्रों में 11 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed