फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BlackBerry Messenger and BBM used to suspect terrorists arrested from Deoband

देवबंद से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी कर रहे थे ब्लैकबेरी मैसेंजर और बीबीएम का इस्तेमाल, जानिए क्या है

Mon, 25 Feb 2019 05:57 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 25 Feb 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
BlackBerry Messenger and BBM used to suspect terrorists arrested from Deoband
hacker
सहारनपुर के देवबंद से एटीएस की गिरफ्त में आए संदिग्ध आतंकियों से रविवार को डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने चार घंटे तक पूछताछ की। इस पूछताछ में एक खास बात पता चली है कि यह संदिग्ध आतंकी ब्लैक बेरीमैसेंजर और वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल कर अपने संदेश एक दूसरे तक पहुंचाते थे। दोनों संदिग्धों की मोबाइल डिटेल में भी इसके कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। मैसेजिंग से हथियारों के मूवमेंट व बड़ी घटना करने की तैयारी की बातें पता चली हैं। जानिए क्या है ब्लैकबेरी मैसेंजर और वर्चुअल नंबर।
विज्ञापन


इंटरनेट आधारित वर्चुअल नंबर लोगों और देश के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। दरअसल इसका आसानी से किसी को पता नहीं चल पाता है। बता दें कि पहले भी ऐसे नंबरों से कई मंत्रियों और विधायकों को धमकी दी जा चुकी है। वहीं लोगों को ब्लैकमेल करने के भी कई मामले सामने आए हैं। ऐसे नंबरों से मैसेज, वीडियो भी भेजे जा सकते हैं। 
विज्ञापन


क्या होता है वर्चुअल फोन नंबर

वर्चुअल फोन नंबर का इस्तेमाल साइबर क्रिमिनल या हैकर करते हैं। इसमें किसी मोबाइल डिवाइस का इस्तेमाल नहीं होता है। साथ ही न किसी सिम का प्रयोग होता है। मोबाइल और सिम का प्रयोग नहीं होने से पुलिस अथवा जांच एजेंसियों के लिए इसका पता लगाना बहुत मुश्किल होता है। इन नंबरों को सर्विलांस पर भी नहीं लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्चुअल नंबर कैसे होता है जनरेट

हैकर वर्चुअल नंबर जनरेट करने के लिए लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं। यह इंटरनेट के जरिए कुछ सॉफ्टवेयर की मदद से ऐसे वर्चुअल नंबर जनरेट करते हैं। हैकर इस सॉफ्टवेयर के जरिए कहीं भी बैठकर किसी भी देश का वर्चुअल नंबर जनरेट कर सकता है। इसके बाद इसका इस्तेमाल इंटरनेट कॉलिंग और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मैसेज भेजने के लिए किया जा सकता है। 

सोशल मीडिया पर इन बातों का रखें ध्यान

सोशल मीडिया में किसी अंजान व्यक्ति को नहीं जोड़ें। अपना मोबाइल व कंप्यूटर सिक्योरिटी व प्राइवेसी संबंधी सभी सेटिंग अपेड रखें। सोशल मीडिया पर अपना नाम, पता और जन्मतिथि सहित अहम जानकारियां किसी के साथ साझा नहीं करें। अगर आप किसी से बात करते हैं और आपको उसपर जरा भी शक है तो उसे तत्काल ब्लॉक कर दें। अपने निजी फोटो व वीडियो मोबाइल में न रखें। क्योंकि हैकर आपका मोबाइल व कंप्यूटर हैक कर आपकी सभी जानकारियां चोरी करके आपको ब्लैकमेल कर सकता है। एंटी वायरस का प्रयोग करें।  

ब्लैकबेरी मैसेंजर

स्मार्ट फोन बनाने वाली कंपनी ब्लैकबेरी के मुताबिक विंडोज फोन 8 के उपयोक्ता बीबीएम को डाउनलोड कर सकते हैं। वे बीबीएम चैट, बीबीएम ग्रुप तथा बीबीएम फीड जैसे फीचर का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी ने एंड्रायड व एप्पल के आईओएस प्लेटफार्म के लिए यह मैसेंजर उपलब्ध कराया था। 

बता दें कि बीबीएम फोन के लिए पहली तुरंत संदेश भेजने वाला ऐप्लिकेशन है जिसके फिलहाल ब्लैकबेरी पर ही छह करोड़ से अधिक सक्रिय ग्राहक हैं और ज्यादातर उपयोगकर्ता हर दिन औसतन 90 मिनट बीबीएम का उपयोग करते हैं। ब्लैकबेरी आईओएस (एप्पल) और एंड्रॉयड को बीबीएम एप से कड़ी टक्कर देते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है।

बीबीएम के जरिए मल्टी-पर्सन चैट पर फोटो भी शेयर कर सकते है। यह एप यूजर्स वॉयस मैसेज, लोकेशन शायरिंग और फाइल शेयरिंग जैसे काम कर सकते हैं। ब्लैकबेरी ने जल्द ही इस एप के जरिए चैट को आसान करने के लिए बीबीएम स्टोर भी लॉन्च करने की बात कही है। 


जानकारी के मुताबिक इस तरह की शेयरंग से पहले यूजर्स को बीबीएम ग्रुप क्रिएट करना होगा कंपनी ने अभी ऐसा कोई ऑप्शन नही दिया है जिससे आप 1 या 2 लोगों में फोटो या फाइल शेयर कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed