फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Black fungus: the effective pill can come soon, know how much Amphotericin B tablet will cost

ब्लैक फंगस: जल्द आ सकती है इलाज में कारगर गोली, जानिए कितनी होगी एंफोटेरिसिन बी टैबलेट की कीमत

Sat, 29 May 2021 08:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 29 May 2021 08:08 PM IST
सार

कोरोना के साथ ही देश में ब्लैक फंगस नई मुसीबत बनकर सामने आई है। इसके इलाज में कारगर इंजेक्शन की किल्लत के बीच अच्छी खबर यह आई है कि जल्द ही इसके विकल्प के रूप में गोली आ सकती है। 
 

विज्ञापन
Black fungus: the effective pill can come soon, know how much Amphotericin B tablet will cost
Black fungus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यह महामारी का रूप ले चुका है। इससे मौतें भी होने लगी हैं। मरीज बढ़ने के साथ ही इसके इंजेक्शनों की भी किल्लत है। हालांकि इसके इलाज में कारगर माने जा रहे इंजेक्शन एंफोटेरिसिन बी के विकल्प के रूप में इसकी गोलियां आने की खबर राहत बनकर आई है। 

विज्ञापन


फार्मा उद्योग के सूत्रों के अनुसार जल्द ही बाजार में ब्लैक फंगस के इलाज के लिए गोली आ सकती है। एंफोटेरिसिन बी की टैबलेट उपलब्ध होने पर जहां इलाज में आसानी होगी वहीं यह सस्ती भी पड़ेगी। असल में यह दवा कालाजार बीमारी के इलाज में इस्तेमाल की जाती है। इस समय ब्लैक फंगस को भी कालाजार की ही तरह ही माना जा रहा है। कालाजार को काला ज्वर भी कहा जाता है। यह एक गंभीर रोग है जो की परजीवी से फैलता है। इसका वायरस या परजीवी हमारे शरीर में पहुंचकर इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है। यह लीवर को भी क्षति पहुंचाता है। बिहार, झारखंड, बंगाल में इसका हर साल प्रकोप होता है। 
विज्ञापन


200 रुपये में मिल सकती है गोली
फार्मा उद्योग के सूत्रों के अनुसार एंफोटेरिसिन बी की एक गोली की कीमत करीब 200 रुपये हो सकती है। यह 60 एमजी की होगी। डॉक्टरों का कहना है कि यह मरीज के इलाज में कारगर होने के साथ ही सस्ती भी पड़ेगी। यह गोली सुरक्षित भी बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed