{"_id":"5973c7834f1c1b0f488b461f","slug":"black-box-may-reveal-cause-train-had-wap-7-engine","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमानों की तरह रेल इंजन में भी लगेगा ब्लैक बॉक्स, बताएगा दुर्घटना का कारण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विमानों की तरह रेल इंजन में भी लगेगा ब्लैक बॉक्स, बताएगा दुर्घटना का कारण
नवनीत शरण , नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Jul 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमानों की तरह अब रेल इंजन में भी ब्लैक बाक्स लगा होगा। इंजन से जुड़े इस यंत्र में माइक्रोफोन व वीडियो रिकॉर्डर लगा होगा जो लोको पायलट की हर गतिविधि का आडियो-वीडियो रिकॉर्ड करेगा। इंजन के बाहर लगा कैमरा लोको कैब से दिखाई देने वाले बाहरी दृश्यों को रिकॉर्ड करेगा।
विज्ञापन
रेलवे का मानना है कि इस प्रकार की सूचना से दुर्घटना के कारणों जांच-पड़ताल में सुविधा होगी और दुर्घटना होने के बाहरी कारकों से निपटने में मदद मिलेगी। रेल मंत्रालय ने लोको कैब (इंजन) और रेल ट्रैक पर दुर्घटना के बाद विश्लेषण सुनिश्चित करने के लिए करीब 520 रेल इंजनों में लोको कैब वॉयस रिकॉर्डर (एलसीवीआर) फिट करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इस प्रणाली से ट्रेनों के ड्राइवर की कार्यप्रणाली का पता चलता रहेगा। इसमें एक कैमरा और माइक्रोफोन अंदर की ओर जबकि एक कैमरा बाहर की ओर लगा होगा। ये कैमरे वैसे ही काम करेंगे जैसे कि लोको पायलट को चलती ट्रेन में दिखाई देता है।
विज्ञापन
एलसीवीआर 24 घंटे काम करने वाले कैमरे और माइक्रोफोन से लैस होगा। डाटा स्टोर करने के लिए उपकरण में डिजिटल मेमोरी भी लगी होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सभी लोकोमोटिव कैब पर जल्द ही एलसीवीआर की व्यवस्था होगी।
उपकरण की खरीद के आदेश दे दिए गए हैं। इसके अलावा परीक्षण के तौर पर रेलवे ने एक डीजल इंजन में इस प्रकार की एक प्रणाली लगाने के लिए मैसर्स जीई को भी अधिकृत किया है। इसका परीक्षण किया जा रहा है। बता दें कि डीजल इंजनों के लिए रिमोट निगरानी एवं प्रबंधन (रेम्मलॉट) व इलेक्ट्रिक इंजनों के लिए माइक्रोप्रोसेसर आधारित नियंत्रण प्रणाली (एमपीसीएस) विकसित की गई है।