फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BKU 's performance , the farmers blocked highways Tundla

किसानों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, हाईवे पर लगाया जाम

Sun, 11 Sep 2016 05:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा 
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा  Updated Sun, 11 Sep 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
BKU 's performance , the farmers blocked highways Tundla
भाकियू

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के  राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप के नेतृत्व में किसानों ने किया टूंडला हाईवे जाम। डेढ़ घंटे तक लगे इस जाम से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

विज्ञापन


पचोखरा में सीओ ने किसान यूनियन के इस प्रदर्शन को रोकने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह किसानों के काफिले को रोकने में असफल रहे। भारी फोर्स के बावजूद भी प्रशासन किसानों के सामने असहाय दिखाई पड़ा।
विज्ञापन


किसानों ने यह प्रदर्शन केंद्र व प्रदेश की सरकार की वादा खिलाफी के विरूद्ध किया है। इस प्रदर्शन में भाकियू के अध्यक्ष भीनुप्रताप किसानों कि अंनदेखी पर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बरसे उन्होंने ऐलान किया कि जब तक सरकार का कोई नुमाइंदा किसानों कि बात सुनने यहां नहीं आता तब तक यह जाम नहीं खुलेगा,और हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। हमारे सभी किसान साथी जेल जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जब भाकियू अध्यक्ष अपनी घोषणाएं कर रहे थे। उसी दौरान प्रदेश प्रभारी पवन ठाकुर से प्रशासन के कर्मचारियों की झड़प हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के इस प्रदर्शन की सबसे अच्छी बात यह रही कि प्रदर्शन के दौरान किसान और भाकियू के कार्यकर्ता एंबुलेंस को जाम से निकलने के लिए रास्ता दे रहे थें।


यह प्रदर्शन बहुत ही व्यापक स्तर पर था। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रताप ने कहा कि अगर पुलिस ने प्रदर्शन रोकने के लिए किसानों पर लाठी चलाई तो जवाब में किसान भी लाठी चलाएंगे आमने सामने का संघर्ष होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed