फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BKC Police arrested woman who was practicing law without a legit degree and licence in Mumbai since 2008

Mumbai News: 14 साल से बिना डिग्री, लाइसेंस के कानून की प्रैक्टिस कर रही थी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 20 Sep 2022 03:10 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 20 Sep 2022 03:10 PM IST
सार

बुजुर्ग महिला 14 साल यानी 2008 से ही मुंबई में बिना डिग्री के कानून का अभ्यास कर रही थी।

विज्ञापन
BKC Police arrested woman who was practicing law without a legit degree and licence in Mumbai since 2008
मुंबई पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पुलिस ने शनिवार को एक 72 वर्षीय महिला को कानून की डिग्री के बिना वकील के रूप में प्रैक्टिस करने के आरोप में गिरफ्तार किया। वह 14 साल यानी 2008 से ही मुंबई में बिना डिग्री के कानून का अभ्यास कर रही थी।  महिला की पहचान मोर्दकै रेबेका जौब उर्फ मंदाकिनी काशीनाथ सोहिनी के रूप में हुई, जो बांद्रा पश्चिम के पाली हिल निवासी है। बीकेसी पुलिस के अनुसार, पुलिस ने 15 जुलाई को उसकी पहचान को सत्यापन करने के लिए बुलाया था।

विज्ञापन


दस्तावेज और लाइसेंस निकला फर्जी
उसके दस्तावेज और कानून का अभ्यास करने का लाइसेंस फर्जी निकला। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने धोखाधड़ी के बारे में सूचित करने के लिए महाराष्ट्र और गोवा की बार काउंसिल से संपर्क किया है।
विज्ञापन


अकबर अली मोहम्मद खान ने दर्ज कराया मामला
बोरीवली के वकील अकबर अली मोहम्मद खान (44) ने सोहिनी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उन्होंने दावा किया कि सोहिनी कई वर्षों से बिना वकील के मुंबई के परिवार और अन्य अदालतों में ग्राहकों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed