फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjps president amit shah asks four question to sonia gandhi in agusta westland deal

अगस्ता घोटाला: अमित शाह ने पूछे सोनिया गांधी से 4 सवाल, कांग्रेस का पलटवार

Sun, 01 May 2016 11:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 May 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
bjps president amit shah asks four question to sonia gandhi in agusta westland deal

अगस्ता वेस्टलैंड डील में हुई धांधली को लेकर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने चार सवाल पूछे हैं। उन्होंने सवाल किया कि किसके इशारे पर टेंडर जारी किया गया है? शाह ने दूसरा सवला पूछा कि भारत में हेलीकॉप्टर का फील्ड एवाल्यूशन ट्रायल क्यों नहीं किया गया?

विज्ञापन


तीसरे सवाल के में शाह ने पूछा है कि इस डील में घूस साबित होने पर इसके रद्द होने में देरी क्यों लगाई गई? शाह ने चौथा और आखिरी सवाल किया है कि डील  के लिए दिया गया पूरा पैसा वापस क्यों नहीं लिया गया?शाह ने कहा है कि कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इन सारे सवालों का जवाब देना चाहिए। वहीं कांग्रेस ने शाह के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि पार्टी की ओर से अमित शाह के झूठ का जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है कि 2 साल पहले जब भाजपा की सरकार बनी थी और तभी पीएम मोदी ने सवाल लिख कर सीबीआई को दे दिया होता तो अब तक सारे सवालों के जवाब मिल जाते। गौरतलब है कि अगस्ता वेस्टलैंड डील मामले में मोदी सरकार ने बुधवार को अपने तेवर को और कड़ा करते हुए पहली बार सीधे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा था। सरकार ने कहा था कि सोनिया को किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार करते हुए राज्सयसभा के सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम इस झूठे प्रचार का खंडन करते हैं। सरकार के पास सारी एजेंसियां है, आगस्ता वेस्ट लैंड मामले की जांच सरकार दो महीने में कराए। उन्होंने कहा कि सरकार बताए इस मामले में किसने कितना पैसा लिया है, कहां लिया है, क्यों लिया है और कैसे लिया इन सवालों के जवाब भारतीय जनता पार्टी दें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed