फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJPs national membership campaign from September 2 PM Modis membership will also be renewed

BJP Membership: भाजपा का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान दो सितंबर से; पीएम मोदी की मेंबरशिप का भी होगा नवीनीकरण

Tue, 27 Aug 2024 02:26 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 27 Aug 2024 02:26 PM IST
सार

भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो सितंबर को राष्ट्रीय सदस्यता अभियान शुरू करेंगे।

विज्ञापन
BJPs national membership campaign from September 2 PM Modis membership will also be renewed
नरेंद्र मोदी - फोटो : एएन

विस्तार

देश में भाजपा एक बार फिर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो सितंबर को राष्ट्रीय सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण किया जाएगा। 

विज्ञापन


महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि जब कोई नया सदस्यता अभियान चलाया जाता है तो पार्टी के हर सदस्य को अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराना पड़ता है। भाजपा के संविधान के मुताबिक हर पांच से छह साल में सदस्यता अभियान चलाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भाजपा ने इस महीने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड को छोड़कर पूरे देश में 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अभियान दो से 10 सितंबर तक चलेगा। इसमें लोग मिस्ड कॉल, पार्टी की वेबसाइट और अन्य डिजिटल प्लेटफार्म एप के जरिये अपना नाम जोड़ सकते हैं। 2014 में 110 मिलियन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद 2019 में 70 मिलियन लोग पार्टी के सदस्य बने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा में बनाए जाएंगे एक करोड़ सदस्य
पार्टी नेताओं ने कहा कि ओडिशा में भाजपा अभियान के दौरान 1 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य रख रही है। पिछले दिनों हुई बैठक के बाद पार्टी अधिकारियों ने बताया कि राज्य भर में बूथ स्तर पर संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर भी चर्चा हुई। पार्टी बैठक में राज्य सरकार की प्रमुख सुभद्रा योजना पर भी चर्चा हुई, जिसके तहत प्रत्येक महिला को पांच साल की अवधि में 50,000 रुपये दिए जाएंगे।


मध्य प्रदेश में 1.5 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का लक्ष्य 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का है। इस बार, अभियान की सफलता से न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि इससे जिलों के नेताओं का कद भी तय होगा।  जो नेता ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने में सफल होंगे, उन्हें संगठन में बड़ा पद मिल सकता है। वहीं, निष्क्रिय नेताओं की सूची भी तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed