फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJPs kirit Somaiya alleges studio scam accuses Aaditya Congress Aslam Sheikh of involvement

Maharashtra: भाजपा नेता सोमैया का आरोप- आदित्य ठाकरे और असलम शेख के नेतृत्व में हुआ 1,000 करोड़ का घोटाला

Fri, 26 Aug 2022 05:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 Aug 2022 05:39 PM IST
सार

सोमैया ने आरोप लगाया, जुलाई 2021 में स्ट्रक्चर को ध्वस्त करने के आदेश के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई और नागरिक निकाय (सिविक बॉडी) ने अक्टूबर  2022 तक स्टूडियो का विस्तार किया।

विज्ञापन
BJPs kirit Somaiya alleges studio scam accuses Aaditya Congress Aslam Sheikh of involvement
किरीट सोमैया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र भाजपा के नेता किरीट सोमैया ने शुक्रवार को दावा किया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे और कांग्रेस के असलम शेखर 1,000 करोड़ रुपये के स्टूडियो घोटाले में शामिल थे। 
विज्ञापन


सोमैया ने कहा कि दोनों कथित तौर पर मुंबई के उत्तरी मलाड उपनगर के मध-मार्वे इलाके में तटीय विनियमन क्षेत्रों (कॉस्टल रेगुलेशन जोन) का उल्लंघन करके एक फिल्म स्टूडियो के निर्माण से जुड़े थे, जो दिन अधिकारियों के साथ साइट का दौरा करते थे।  
विज्ञापन

 
पूर्व लोकसभा सांसद ने संवाददाताओं से कहा, फरवरी 2021 में महाराष्ट्र पर्यावरण मंत्रालय द्वारा कॉस्टल रेगुलेशन जोन में एक फिल्म के सेट के लिए अनुमति दी गई थी जिसका नेतृत्व उस समय आदित्य ठाकरे कर रहे थे। हालांकि, कॉमर्शियल फैसिलिटी के साथ एक सीमेंट-कंक्रीट स्ट्रक्चर सामने आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं की: सोमैया
सोमैया ने आरोप लगाया, जुलाई 2021 में स्ट्रक्चर को ध्वस्त करने के आदेश के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई और नागरिक निकाय (सिविक बॉडी) ने अक्टूबर  2022 तक स्टूडियो का विस्तार किया। स्टूडियो और कॉमर्शियल फैसिलिटी 1,000 करोड़ रुपये का घोटाला है। 

पहले ही आरोपों से इनकार कर चुके कांग्रेस नेता
जिस इलाके में कथित स्टूडियो बना है वह कांग्रेस विधायक असलम शेख के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जो पहले ही इन आरोपों से इनकार कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed