{"_id":"5e0f3f0f8ebc3e87927975f0","slug":"bjp-working-president-jp-nadda-says-politics-without-religion-is-meaningless","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति हमेशा धर्म के साथ चलती है, धर्म का मतलब 'आचार संहिता' है : जेपी नड्डा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजनीति हमेशा धर्म के साथ चलती है, धर्म का मतलब 'आचार संहिता' है : जेपी नड्डा
Fri, 03 Jan 2020 06:48 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 03 Jan 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात के वडोदरा में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए धर्म को लोगों का मार्गदर्शन करने वाली ‘आचार संहिता’ बताते हुए कहा कि धर्म के बिना राजनीति का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा ने कहा, 'मेरा मानना है कि राजनीति हमेशा धर्म के साथ चलती है। और धर्म का मतलब है 'आचार संहिता'। धर्म का मतलब है क्या करना है, क्या नहीं करना है। धर्म का मतलब है क्या उचित है, क्या अनुचित है।'
विज्ञापन
BJP Working President JP Nadda in Vadodara: Mera ye maanna hai ki rajneeti hamesha dharam ke sath chalti hai. Aur dharam ka matlab hai 'code of conduct'. Dharam ka matlab hai kya karna hai, kya nahi karna hai. Dharam ka matlab hai kya uchit, kya anuchit. pic.twitter.com/9oxMVLYunI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 3, 2020
नड्डा ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में स्वामीनारायण संप्रदाय के अनुयायियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में सबसे अधिक आवश्यकता धर्म की होती है। उन्होंने कहा कि समाज में ये प्रश्न बार-बार खड़ा होता है कि राजनीति का धर्म से संबंध क्या है। मेरा ये मानना है कि राजनीति धर्म के बगैर विवेकहीन है। उसका कोई अर्थ नहीं है। राजनीति हमेशा धर्म के साथ चलती है।
उन्होंने कहा कि जब भी विरोधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नकारात्मकता फैलाकर रोकने का प्रयास किया तब प्रधानमंत्री विकास में सबको साथ लेकर और अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़े। उन्होंने मोदी सरकार की कई उपलब्धियां गिनवाईं।