मोदी-शाह से मिलने गुजरात से दिल्ली साइकिल पर पहुंचा भाजपा कार्यकर्ता, पीएम ने की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ता खीमचंद चंद्राणी गुजरात के अमरेली से साइकिल पर सवार होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लोकसभा में मिली जीत की बधाई देने के लिए दिल्ली पहुंचे। चंद्राणी ने कहा कि मैंने संकल्प लिया था कि अगर भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलती हैं, तो मैं साइकिल से दिल्ली आऊंगा और उन्हें जीत की बधाई दूंगा।
खीमचंद चंद्राणी ने आगे कहा कि गुजरात से दिल्ली तक का सफर तय करने में मुझे 17 दिन का समय लग गया। मैंने पीएम मोदी से बात की, उन्होंने मुझसे कहा 'आप में बहुत साहस है।' मैं शुक्रवार को अमित शाह से मुलाकात करूंगा और उनको जीत की बधाई दूंगा।
पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मुलाकात और साइकल यात्रा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, गुजरात के अमरेली के रहने वाले असाधारण शख्स खीमचंदभाई से मुलाकात की।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि खीमचंदभाई ने फैसला किया था कि अगर भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी तो वह अमरेली से दिल्ली तक साइकल से आएंगे। उन्होंने अपना वादा निभाया है और मैं कहना चाहता हूं कि उनकी साइकिल यात्रा ने बहुत सारे लोगों को प्रेरणा दी है। मैं उनकी विनम्रता और जोश से काफी प्रभावित हूं।
Met the exceptional Khimchandbhai from Amreli, Gujarat.
Khimchandbhai decided that if BJP wins 300+ seats, he would cycle from Amreli to Delhi. He kept his word and am told that his cycle journey has drawn several admirers.
I was deeply impressed by his humility and passion. pic.twitter.com/jtfDggCsHv — Narendra Modi (@narendramodi) July 3, 2019
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार सफलता हासिल की और अपने दम पर 300 से ज्यादा सीटें जीतीं। इस जीत का क्रेडिट पीएम मोदी और अमित शाह को दिया गया।