फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp women mp tweet on air force strike

अपुन सिर्फ दो मारा, लेकिन सॉलिड मारा...एयरफोर्स स्ट्राइक पर भाजपा की महिला सांसद का ट्वीट 

Wed, 27 Feb 2019 01:48 AM IST
संदीप भट्ट डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 27 Feb 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
bjp women mp tweet on air force strike
भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन - फोटो : amar ujala
पाकिस्तान में चल रहे आतंकियों के ट्रेनिंग कैंपों पर भारतीय वायुसेना के जबरदस्त प्रहार के बाद सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई। एयर सर्जीकल स्ट्राइक को लेकर पुरानी हिंदी फिल्मों के डायलॉग खूब चले। भाजपा युवा मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद पूनम महाजन ने वायु सेना की कार्रवाई पर संभवतया सबसे छोटा ट्वीट किया।
विज्ञापन


उन्होंने 'अमर अकबर एंथनी' फ़िल्म का वह वीडियो भी डाला, जिसमें हीरो अमिताभ बच्चन कह रहे हैं, ‘अपुन ने भी एक मारा, लेकिन सॉलिड मारा’।हालांकि पूनम महाजन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आपुन सिर्फ़ दो मारा, लेकिन सॉलिड मारा’। इसके अलावा व्हाट्सएप पर हिंदी फिल्म 'सौदागर' का डायलॉग, जिसे राजकुमार ने बोला था, दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन


हम तुम्हें मारेंगे और जरूर मारेंगे, पर बंदूक भी हमारी होगी और गोली भी हमारी होगी और वह वक्त भी हमारा होगा। इस डायलॉग में लोगों ने अपनी ओर से एक लाइन जोड़ दी। उन्होंने आखिर में लिख दिया, ..बस जमीन तुम्हारी होगी।दूसरी हिंदी फिल्म बेताज बादशाह का डायलॉग जब हम मुस्कुराते हैं तो दुश्मनों के दिल दहल जाते हैं, भी व्हाट्सएप पर शेयर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट करते हुए कहा, यह मोदी का हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, आतंकियों के पनाहगार याद रखें, ये नया भारत है। हम किसी को छेड़ते नहीं, पर किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं।
भारतीय सेना ने वीर रस से भरी एक कविता ट्वीट की है।

''क्षमाशील हो रिपु-समक्ष, 
तुम हुए विनीत जितना ही,
दुष्ट कौरवों ने तुमको कायर समझा उतना ही
सच पूछो, तो शर में ही बसती है दीप्ति विनय की, 
सन्धि-वचन संपूज्य उसी का जिसमें शक्ति विजय की''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed