फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Wins Maharashtra Civic Polls: Annamalai Says People Rejected Divisive Propaganda

Maharashtra Civic Polls: भाजपा ने 25 निकाय में किया कब्जा, अन्नामलाई बोले- जनता ने विभाजनकारी प्रचार को नकारा

Sat, 17 Jan 2026 10:08 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 17 Jan 2026 10:08 AM IST
सार

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद के. अन्नामलाई ने कहा कि जनता ने विभाजनकारी प्रचार को नकारा और ट्रिपल-इंजन नेतृत्व पर भरोसा जताया।

विज्ञापन
BJP Wins Maharashtra Civic Polls: Annamalai Says People Rejected Divisive Propaganda
के अन्नामलाई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद पार्टी के नेता के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को कहा कि जनता ने विभाजनकारी प्रचार को ठुकराया है और ट्रिपल-इंजन नेतृत्व पर भरोसा जताया है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अन्नामलाई ने कहा मुंबई के लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है। बीएमसी चुनावों में महायुति गठबंधन की ऐतिहासिक जीत विकास-केंद्रित शासन का मजबूत समर्थन है।

विज्ञापन


राज ठाकरे ने उड़ाया था मजाक
पूर्व तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पर एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने चुनाव प्रचार के दौरान निशाना साधा था। ठाकरे ने अन्नामलाई पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने मुंबई को अंतरराष्ट्रीय शहर बताकर महाराष्ट्र से अलग दिखाने की कोशिश की। मजाकिया अंदाज में उन्होंने अन्नामलाई को रस मलाई भी कहा।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में अब ट्रिपल-इंजन नेतृत्व
अन्नामलाई ने कहा कि विपक्ष भाषाई और क्षेत्रीय विभाजन की पुरानी रणनीति पर भरोसा कर रहा था, जिसे जनता ने पूरी तरह नकार दिया। जबकि एनडीए सरकार विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और आर्थिक प्रगति की बात करती है, विपक्ष ने केवल पुरानी और विभाजनकारी सोच को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में किस पार्टी के पास कितने वार्ड?: जानें 29 महानगरपालिकाओं में किसके सर ताज! मायने क्या


उन्होंने कहा मुंबईकरों ने विभाजन के बजाय विकास और एकता को चुना। ग्राम पंचायतों से संसद तक, ट्रिपल-इंजन नेतृत्व हर नागरिक के लिए वास्तविक और ठोस विकास सुनिश्चित करता है। विपक्ष केवल विभाजन फैलाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जनता ने एकता और समावेशी विकास को अपनाया।

बीएमसी में अब भाजपा का कब्जा
अन्नामलाई ने कहा महाराष्ट्र के लोगों ने निर्णायक जनादेश दिया है। महायुति गठबंधन की स्थानीय निकाय चुनावों में व्यापक सफलता प्रदर्शन-आधारित शासन का मजबूत संदेश है। गांव से लेकर महानगर तक, लोगों का ट्रिपल-इंजन नेतृत्व पर भरोसा विकास-केंद्रित राजनीति का प्रमाण है। इस चुनाव में अखंड शिवसेना की लगभग तीन दशक पुरानी पकड़ को तोड़ते हुए, भाजपा बीएमसी में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और पुणे में भी एनसीपी के विभिन्न गुटों के गठबंधन को धूल चटा दी। अन्नामलाई ने जीत में योगदान देने वाले भाजपा नेताओं की भी जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed