फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp will think about future relationship to Shiromani Akali Dal

शिअद से भावी रिश्ते पर फिर मंथन करेगी भाजपा

Fri, 08 Apr 2016 03:27 AM IST
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Apr 2016 03:27 AM IST
विज्ञापन
bjp will think about future relationship to Shiromani Akali Dal

भाजपा नेतृत्व चुनावी राज्य पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ भावी रिश्ते पर एक बार फिर से मंथन करेगा। मंथन का सिलसिला पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के बाद शुरू होगा।

विज्ञापन


दरअसल पार्टी नेतृत्व ने पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्घू और उनकी विधायक पत्नी नवजोत कौर को इस आशय का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि नवजोत के इस्तीफे के बाद केंद्रीय संगठन महासचिव रामलाल ने सिद्घू दंपति से बातचीत कर फिलहाल कोई बड़ा फैसला ना लेने के लिए मना लिया है।
विज्ञापन


सिद्घू दंपति ने उनके सामने फिर से साफ कर दिया है कि अगर पार्टी विधानसभा चुनाव में शिअद के साथ जाएगी तो वह अपनी राह अलग कर लेंगे। सिद्घू दंपति इससे पहले कई बार आम आदमी पार्टी से जुड़ने का परोक्ष संदेश दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल पंजाब में नशे केकारोबार का मुद्दा बड़ा बन जाने और इससे राज्य सरकार की छवि बुरी तरह प्रभावित होने के बाद भाजपा नेतृत्व सिद्घू दंपति में उम्मीद की किरण तलाश रहा है। यही कारण है कि बीते पांच महीने की माथापच्ची के बावजूद पार्टी ने अब तक राज्य संगठन के मुखिया के बारे में कोई फैसला नहीं किया है।

पार्टी चाहती है कि सिद्घू दंपति चुनाव अभियान समिति या संगठन की कमान संभाले, जिनके सहारे चुनावी वैतरणी पार की जा सके। हालांकि, सिद्घू लगातार जिम्मेदारी संभालने से पहले शिअद से नाता तोड़ने की शर्त रख रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने न केवल संगठन की कमान संभालने से मना किया, बल्कि राज्यसभा की सदस्यता लेने में भी दिलचस्पी नहीं दिखाई।


शिअद के साथ नहीं हुआ था अंतिम फैसला
पार्टी सूत्रों का कहना है कि करीब दो महीने पूर्व शिअद के साथ ही चुनाव मैदान में उतरने पर सैद्घांतिक सहमति बनी थी, मगर तब भी अंतिम फैसला नहीं लिया गया था। यही कारण है कि नेतृत्व ने राज्य के अध्यक्ष के बारे में भी फैसला टाले रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed