{"_id":"58e977714f1c1bbf7a5b4eff","slug":"bjp-will-present-ambedkar-s-economic-thoughts-among-the-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2019: अंबेडकर की आर्थिक सोच को जनता के बीच रखेगी भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मिशन 2019: अंबेडकर की आर्थिक सोच को जनता के बीच रखेगी भाजपा
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 09 Apr 2017 05:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मिशन 2019’ के मद्देनजर भाजपा अभी से दलित मतों को अपने पाले में लाने में जुट गई है। पार्टी को इस प्रयास में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का चेहरा ही सबसे कारगर नजर आ रहा है। इसलिए किसान मोर्च ने जनता के बीच अंबेडकर की आर्थिक सोच को पेश करने का निर्णय लिया है।
किसान मोर्चा देश की सभी पंचायतों तक बाबा साहब के आर्थिक विचारों को लेकर जाएगा। उसकी रणनीति 14 अप्रैल तक बाबा साहब के आर्थिक विचारों को लेकर देश की सभी पंचायतों तक पहुंचने की है।
‘अमर उजाला’ को इस अभियान की जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि जिस तरह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने किसानों की कर्ज माफी की है। अंबेडकर ने भी किसानों को ऋण संकट से उबारने के लिए ऐसी ही दृष्टि पेश की थी। मगर खेद है कि बाबा साहब के विचारों को कांग्रेस की सरकारों ने लगातार उपेक्षा की।
विज्ञापन
मस्त ने कहा कि पीएम बनने के बाद मोदी बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। हम बाबा साहब के सपनों के आधार पर नए भारत का निर्माण करना चाहते हैं। इस कड़ी में 14 अप्रैल तक देश के सभी पंचायतों में बाबा साहब के विचारों को ले किसान मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंचेंगे।