फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will not give one-third of the tickets to MLAs in Haryana

हरियाणा में भाजपा काटेगी एक तिहाई विधायकों के टिकट, सत्ता विरोधी लहर रोकने को शीर्ष नेतृत्व गंभीर

Mon, 24 Jun 2019 05:25 AM IST
Avdhesh Kumar हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 24 Jun 2019 05:25 AM IST
विज्ञापन
BJP will not give one-third of the tickets to MLAs in Haryana

हरियाणा में सत्ता विरोधी लहर थामने केलिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कम से कम एक तिहाई विधायकों की बलि लेगा। गैरजाट बिरादरी को अपने पक्ष में रखने के लिए नेतृत्व टिकट वितरण में पिछली बार की तरह इस बार जाट बिरादरी को थोक के भाव टिकट नहीं देगी।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद अपनी सीट बदलने की कोशिशों में जुटे जाट बिरादरी केमंत्रियों और विधायकों की इच्छा पूरी नहीं की जाएगी। पार्टी कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का पैनल अगले महीने के अंतिम हफ्ते तक तैयार कर लेगी।
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा चुनाव केलिए भाजपा में शीर्ष स्तर पर अभी से मंथन शुरू हो गया है। सभी विधानसभा सीटों की प्रारंभिक रिपोर्ट नेतृत्व के पास आ गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर पार्टी कम से कम एक तिहाई ऐसे विधायकों का टिकट काटेगी, जिनके खिलाफ उनसे संबंधित सीटों पर बेहद नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेतृत्व नहीं चाहता कि लोगों की विधायकों केखिलाफ नाराजगी की कीमत पार्टी चुनाव में चुकाए। जिनकी रिपोर्ट बेहद खराब आई है उनमें राज्य के तीन मंत्री भी शामिल हैं।

जाट मंत्रियों-विधायकों की नहीं बदलेगी सीट

लोकसभा चुनाव में पार्टी 90 में से जिन 11 विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल करने में नाकाम रही, उनमें ज्यादातर जाट और मुस्लिम बाहुल्य सीटें थीं। इनमें दो कद्दावर जाट मंत्रियों कैप्टन अभिमन्यु और ओमप्रकाश धनखड़ की नारनौद और बादली सीट भी शामिल थी। सूत्रों का कहना है कि नतीजे आने के बाद कई विधायक और मंत्री सीट बदलने की कोशिशों में जुटे हैं। हालांकि नेतृत्व ने किसी भी सूरत में इनकी सीटों में बदलाव नहीं करने का फैसला किया है।

जाट बनाम गैरजाट की रणनीति

बीते चुनाव में पार्टी ने करीब 28 फीसदी टिकट जाट बिरादरी को दिया था। इनमें से 6 सीटों पर ही पार्टी को जीत हासिल हुई। फिर पार्टी का इरादा वहां गैरजाट वोटों को अपने पक्ष में गोलबंद करने की है। ऐसे में पार्टी इस बिरादरी केकरीब एक दर्जन नेताओं को ही टिकट देगी। पार्टी की निगाहें अंतर्कलह में डूबी कांग्रेस और इनेलो के नेताओं पर है। बीते चुनाव में पार्टी ने 17 सीटों पर दूसरे दलों से आए नेताओं को टिकट दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed