फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will not form government in Maharashtra, Chandrakant Patil attacks Congress NCP Shiv sena 

संजय राउत बोले- अगर उद्धव जी ने कह दिया है तो अगला सीएम शिवसेना का ही होगा

Mon, 11 Nov 2019 05:17 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Mon, 11 Nov 2019 05:17 AM IST
विज्ञापन
BJP will not form government in Maharashtra, Chandrakant Patil attacks Congress NCP Shiv sena 
शरद पवार-उद्धव ठाकरे-देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भाजपा ने महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाने का फैसला किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि पार्टी महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाएगी। शिवसेना पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, हमें (भाजपा-शिवसेना) एक साथ काम करने के लिए महाराष्ट्र की जनता ने जनादेश दिया था, अगर शिवसेना इसका अनादर करना चाहती है और कांग्रेस-राकांपा के साथ सरकार बनाना चाहती है तो हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। वहीं,  देवेंद्र फडणवीस और अन्य भाजपा नेताओं ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने फिर से स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री उनकी पार्टी का ही होगा। सरकार बनाने के फैसले पर उन्होंने कहा कि अगर उनके पास आंकड़ा नहीं होता, तो वो बात ही नहीं करते। 
 


बहुमत साबित करने को लेकर आज महाराष्ट्र भाजपा कोर ग्रुप की मैराथन बैठक हुई। जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि राज्यपाल ने हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है क्योंकि हम सबसे बड़ी पार्टी हैं। हम आज शाम चार बजे दोबारा मिलेंगे और राज्यपाल के निमंत्रण पर फैसला लेंगे


महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को 14वीं विधानसभा में सरकार बनाने का न्योता भेजा। भाजपा को 11 नवंबर यानी सोमवार रात आठ बजे बहुमत साबित करने का समय दिया गया था। वहीं  संजय राउत ने कहा है कि शिवसेना सरकार बनाने की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की दुश्मन नहीं है। सभी पार्टियों की कुछ मुद्दों पर अलग राय हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि भाजपा अभी तक इंतजार क्यों कर रही है, जबकि कम सीटों में उन्होंने अन्य राज्य में सरकार बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed