{"_id":"589ffd264f1c1b5f37d83c5a","slug":"bjp-will-contest-election-on-the-issue-of-clean-government-and-corruption","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर : साफ-सुथरी और भ्रष्टाचारमुक्त सरकार के मुद्दे पर लड़ेगी भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मणिपुर : साफ-सुथरी और भ्रष्टाचारमुक्त सरकार के मुद्दे पर लड़ेगी भाजपा
रीता तिवारी / अमर उजाला,इंफाल।
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर में सत्ता की प्रबल दावेदार समझी जा रही भाजपा इस बार कांग्रेस को हटा कर राज्य में एक साफ-सुथरी और भ्रष्टाचारमुक्त सरकार के गठन के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश भाजपा के महासचिव टी. विश्वजीत ने शनिवार को यहां पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के अलावा कोई भी दूसरी राजनीतिक पार्टी मणिपुर में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम नहीं है।
भाजपा के यहां इकलौते विधायक विश्वजीत ने कहा कि कांग्रेस को हरा कर एक स्वच्छ और पारदर्शी सरकार बनाना ही भाजपा का प्राथमिक मकसद है। राज्य में हाल ही में सात नए जिलों के गठन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को सरकार की ओर से जनहित में किए गए फैसलों पर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन इस फैसले से पहले तमाम संबंधित पक्षों में आम राय बनाना जरूरी था, ताकि आम लोगों को कोई दिक्कत न हो।

ध्यान रहे कि नए जिलों के गठन के विरोध में यूनाइटेड कौंसिल आफ नगालैंड (यूएनसी) ने बीते साल एक नवंबर से ही राज्य के दोनों प्रमुख राजमार्गों पर आर्थिक नाकेबंदी कर रखी है।
भाजपा के मइपुर प्रभारी प्रह्लाद सिंह पटेल ने दावा किया कि सत्ता में आने पर पार्टी मणिपुर को नाकेबंदी मुक्त राज्य बना देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के 15 वर्षों के शासनकाल के दौरान आम लोगों का जीवन दूभर हो गया है।