{"_id":"676aca7c19172584800c2ca0","slug":"bjp-will-burst-kejriwal-s-balloon-of-lies-in-delhi-assembly-elections-dushyant-gautam-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: दुष्यंत गौतम बोले- इस बार दिल्ली में केजरीवाल के झूठ का गुब्बारा फोड़ेगी भाजपा, बढ़ रहा पार्टी का जनाधार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: दुष्यंत गौतम बोले- इस बार दिल्ली में केजरीवाल के झूठ का गुब्बारा फोड़ेगी भाजपा, बढ़ रहा पार्टी का जनाधार
सार
BJP: भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने कहा कि पूरे देश में भाजपा का जनाधार बढ़ा है और देश की जनता भाजपा के डबल-इंजन की सरकार के मॉल को पसंद कर रही है। भाजपा ने देश के पच्चीस करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला।
विज्ञापन
दुष्यंत कुमार गौतम।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम को दिल्ली में विधानसभा चुनाव को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। गौतम दिल्ली वासी हैं और दिल्ली के मुद्दों, जमीनी सच्चाई से वाकिफ हैं। आत्मविश्वास से भरे गौतम कहते हैं कि प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में भाजपा इस बार आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के झूठ का गुब्बारा फोड़ देगी। दिल्ली में चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी।
क्यों गौतम को दिखाई दे रहा है दिल्ली में भाजपा की सरकार का सपना
'अमर उजाला' से विशेष बातचीत में भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी और राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम कहते हैं कि उनके पास इस दावे का मजबूत आधार है। पूरे देश में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है और देश की जनता भाजपा के डबल इंजन सरकार के मॉडल को पसंद कर रही है। गौतम कहते हैं कि भाजपा ने देश के 25 करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है और हमारे पास सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास का एक मॉडल है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लाई गई विश्वकर्मा योजना ने लोगों को हुनर से जोड़ा है। अयुष्मान भारत योजना से लोगों को चिकित्सा का फायदा मिल रहा है।
क्यों नहीं बन पाएगी आम आदमी पार्टी की सरकार?
दुष्यंत गौतम कहते हैं कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल झूठे हैं। झूठ बोलकर जनता को बहकाते हैं। दिल्ली में आज न पीने का साफ पानी है, न सड़के हैं। दमघोंटू प्रदूषण से जनता त्रस्त है। पंजाब में सरकार बनाई तो लोगों से वादा किया था कि 1,000 रुपए महीना देंगे और आज तक नहीं दिया। अब दिल्ली में झूठ का एक और मॉडल दे रहे हैं कि हर महिला को 2,100 रुपए प्रति माह देंगे। दिल्ली में गरीब का राशन कार्ड नहीं बन रहा है और बुर्जुगों की हालत खराब है। यमुना आज तक साफ नहीं हो पाई। गौतम कहते हैं कि इस बार भी केजरीवाल झूठ बोलकर, जनता की आंख में धूल झोंककर पांच साल और मांग रहे हैं, लेकिन जनता अब उन्हें समझ गई है। वह कहते हैं कि इस बार भाजपा भी कुछ ऐसा करेगी कि केजरीवाल का झूठ का खेल मात खा जाएगा।
विज्ञापन
...लेकिन दो सवालों पर दुष्यंत गौतम को जवाब देने में हुई मुश्किल
'अमर उजाला' ने दुष्यंत गौतम से पूछा कि भाजपा भी केजरीवाल के 2,100 रुपये के जवाब में दिल्ली में रोजगार मेला लेकर आई है। पंजीकरण हो रहा है। जबकि पूरे देश में रोजगार की दशा ठीक नहीं है? सवाल पूछते ही गौतम को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने कहा, हम बात दिल्ली की कर रहे हैं तो आप बात को देश पर लेकर चले गए? यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 71,000 लोगों को नौकरी देने का पत्र बांटा है। प्रधानमंत्री का विजन नौकरी करने का नहीं, नौकरी देने वाला है। गौतम ने कहा कि जो रोजगार का बड़ा मुद्दा उठा रहे हैं, आखिर उन्होंने कितने रोजगार दे दिए?
दूसरा सवाल था कि पहले भाजपा दिल्ली सरकार और इसके पूर्व मुख्यमंत्री पर फ्री..फ्री...फ्री का राजीतिक ताना कसती थी। अब पूरे देश के चुनाव में भाजपा ने भी इसी रास्ते को अपना लिया है। 5 किलोग्राम फ्री राशन, लाडला भाई, लाड़ली बहना योजना और अन्य जैसी घोषणाएं? क्या लेने-देने के वादे से चुनावी राजनीति परवान चढ़ने की नीति प्रभावी रहेगी? गौतम ने कहा कि केजरीवाल सरकार के 10 साल देख लीजिए। क्या किया? दिल्ली की हालत बदतर बना दी। न यमुना साफ हुई, न पीने का फ्री पानी मिला। लेकिन प्रधानमंत्री के विजन पर देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा के बाहर आए। इस सवाल पर भी गौतम ने खुलकर न बोलने में राजनीतिक भलाई समझी।