फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP was not allowed to rally in Howrah, party knocked on door of Calcutta High Court

BJP: भाजपा को हावड़ा में रैली की इजाजत नहीं दी, पार्टी ने खटखटाया कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा

Tue, 19 Jul 2022 01:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 19 Jul 2022 01:26 PM IST
सार

21 जुलाई को तृणमूल कांग्रेस शहीद दिवस मनाती है और इस मौके पर रैली निकाली जाती है। इसके खिलाफ भी एक जनहित याचिका दायर की गई है। इस पर हाईकोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुरक्षित रख लिया।

विज्ञापन
BJP was not allowed to rally in Howrah, party knocked on door of Calcutta High Court
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा को राज्य सरकार ने 21 जुलाई को हावड़ा में रैली की अनुमति नहीं दी। इससे खफा भाजपा ने कलकत्ता हाईकोर्ट का द्वार खटखटाया है। 

विज्ञापन

हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि यह रैली 21 जुलाई को ही क्यों रखी गई? किसी और दिन क्यों नहीं? यह किसी अन्य दिन भी हो सकती है। 21 जुलाई को तृणमूल कांग्रेस शहीद दिवस मनाती है और इस मौके पर रैली निकाली जाती है। इसके खिलाफ भी एक जनहित याचिका दायर की गई है। इस पर हाईकोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन


टीएमसी की रैली के खिलाफ डॉक्टर मुखोपाध्याय की याचिका
शनिवार को एक डॉक्टर ने कलकत्ता हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर मांग की थी कि 21 जुलाई को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के वार्षिक शहीद दिवस कार्यक्रम को राज्य में कोविड में हालिया वृद्धि को देखते हुए पिछले साल की तरह वर्चुअल प्रारूप में ही आयोजित किया जाए। पिछले दो साल महामारी के कारण तृणमूल कांग्रेस ने वर्चुअल रैली की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार पार्टी ने मध्य कोलकाता में रैली निकालने का फैसला किया है। रैली को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा संबोधित किया जाएगा। रैली के खिलाफ कोलकाता के डॉ. संजीव कुमार मुखोपाध्याय ने जनहित याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 का ग्राफ लगभग 3,000 का आंकड़ा छू चुका है। शहीद दिवस रैली सुपर स्प्रेडर बन सकती है। याचिकाकर्ता डॉक्टर ने पिछले दो सालों की तरह कार्यक्रम को वर्चुअल नहीं करने की स्थिति में कुछ सावधानियां बरते जाने का भी उल्लेख किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed