फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP was attacked on Rahul Gandhi s statement: mp Smriti Irani said - This is insult people of Amethi cm yogi kerala

राहुल के बयान पर हमलावर हुई भाजपा: स्मृति बोलीं-जिस उत्तर भारत का कर रहे अपमान, सोनिया गांधी भी वहीं से सांसद

Wed, 24 Feb 2021 02:20 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 24 Feb 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
BJP was attacked on Rahul Gandhi s statement: mp Smriti Irani said - This is insult  people of Amethi cm yogi kerala
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : PTI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक विवादित बयान को लेकर राजनीति गरमा गई है। राहुल के दक्षिण भारत और उत्तर भारत की तुलना करने वाले बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है। अमेठी की सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें एहसान फरामोश बताया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल जिस उत्तर भारत पर सवाल खड़े कर रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि सोनिया गांधी भी यहां से ही सांसद हैं।

विज्ञापन


एक न्यूज चैनल से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर निशाना साधा। स्मृति ने कहा कि अगर उत्तर भारत के लोगों के प्रति हीन भावना है, तो ये उत्तर भारत में क्यों राजनीति कर रही हैं। प्रियंका वाड्रा ने अभी तक राहुल के बयान का खंडन क्यों नहीं किया। अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि गांधी परिवार जब फिर से अमेठी लौटेगा, तो उन्हें इस बात का जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस उत्तर भारत का अपमान कर रहे हैं, वो भूल रहे हैं कि उसी इलाके से उनकी माता सोनिया गांधी भी सांसद हैं, ऐसे में राहुल गांधी ने जो बात कही, वो माफ करने लायक ही नहीं है।इससे पहले, स्मृति ने राहुल के बयान पर ट्वीट कर हमला बोला था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है राहुल गांधी का विवादित बयान 

राहुल गांधी ने त्रिवेंद्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि मैं 15 साल तक उत्तर भारत में सांसद था। मुझे एक अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई थी। मेरे लिए केरल आना बेहद नया था क्योंकि मुझे अचानक लगा कि यहां के लोग मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं और जमीनी तौर पर मुद्दों के विस्तार में जाने वाले है। राहुल गांधी के इस बयान स्मृति ईरानी ने उन्हें आड़े हाथों लिया है।  केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट पर करके लिखा, ''एहसान फरामोश! इनके बारे में तो दुनिया कहती है- थोथा चना बाजे घना।''
 

स्मृति ईरानी ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अमेठी जनता का अपमान है। अमेठी की जनता मेरा परिवार है और मेरे परिवार का अपमान करके माफी से काम नहीं चलता। उन्होंने कहा कि जब गांधी परिवार अमेठी आएगा, तब उन्हें अमेठी की जनता अपने अपमान का करारा जवाब देगी। उन्होंने कि राहुल गांधी को अमेठी की जनता ने नकार दिया, तो वे वायनायड पहुंचे और वहां पहुंच कर अमेठी की जनता का अपमान कर रहे हैं।
बता दें कि ईरानी ने पिछले आम चुनाव में गांधी को उनके पारिवारिक गढ़ माने जाने वाली अमेठी में हराया था, लेकिन वह केरल में वायनाड से जीत गए थे। वह वायनाड से भी चुनाव लड़े थे।

योगी बोले- हम पूरे भारत को अपना मानते हैं 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी के दक्षिण भारत बनाम उत्तर भारत वाले बयान पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने ट्वीट करके लिखा- ''राहुल, सनातन आस्था की तपस्थली केरल से लेकर प्रभु श्री राम की जन्मस्थली उत्तर प्रदेश तक सभी लोग आपको समझ चुके हैं। विभाजनकारी राजनीति आपका राजनीतिक संस्कार है। हम उत्तर या दक्षिण में नहीं, पूरे भारत को माता के स्वरूप में देखते हैं।''


राहुल गांधी को बताया अवसरवादी 
भाजपा ने राहुल गांधी ने उत्तर भारतीयों के खिलाफ बताया।  भाजपा के कई नेताओं ने राहुल पर निशाना साधते हुए उन पर आरोप लगाया कि वे अवसरवादी हैं जबकि उन्होंने और उनके परिवार के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश में अमेठी से कई चुनाव जीते हैं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, ''कुछ दिन पहले वह (गांधी) पूर्वोत्तर में थे, भारत के पश्चिमी हिस्से के खिलाफ जहर उगल रहे थे। आज वह दक्षिण में उत्तर के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। विभाजन और शासन की राजनीति काम नहीं करेगी राहुल गांधीजी! लोगों ने इस राजनीति को खारिज कर दिया है। देखें गुजरात में आज क्या हुआ!''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed