{"_id":"5b2ccdba4f1c1b254d8b7d08","slug":"bjp-wants-to-hide-failures-with-rahul-gandhi-name-says-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का नाम लेकर 'नाकामियां' छिपाना चाहती है भाजपा: कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी का नाम लेकर 'नाकामियां' छिपाना चाहती है भाजपा: कांग्रेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Jun 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित बच्चों की पिटाई का वीडियो शेयर करने के लिए महाराष्ट्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से राहुल गांधी को नोटिस दिए जाने को लेकर कांग्रेस ने आज भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी अपनी 'नाकामियां' छिपाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष का नाम घसीटने की कोशिश करती है।
विज्ञापन
पार्टी महासचिव और महाराष्ट्र प्रभारी मोहन प्रकाश ने एक बयान में कहा, 'राहुल गांधी ने दलित बच्चों की पिटाई का वही वीडियो शेयर किया था जो सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध है और विभिन्न मीडिया द्वारा प्रसारित किया गया है। लेकिन महाराष्ट्र की सरकार ने बाल आयोग पर दबाव बनाकर कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस जारी करवाया।'
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया, 'भाजपा सरकारी मशीनरी और संस्थाओं का दुरुपयोग करके हर चीज में राहुल गांधी का नाम घसीटने की कोशिश करती है ताकि वह लोगों का ध्यान भटकाकर अपनी नाकामियां छिपा सके।' प्रकाश ने कहा, 'महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री ने पीड़ितों को धमकाया लेकिन उन्हें कोई नोटिस जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को यह बताना चाहिए कि क्या उनकी सरकार दलितों के हित के साथ है या फिर मनुवाद के साथ?' दरअसल, राहुल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "महाराष्ट्र के इन दलित बच्चों का अपराध सिर्फ इतना था कि ये एक सवर्ण कुएं में नहा रहे थे। आज मानवता भी आखिरी तिनकों के सहारे अपनी अस्मिता बचाने का प्रयास कर रही है।"
उन्होंने कहा था, "आरएसएस-भाजपा की मनुवाद की नफरत की जहरीली राजनीति के खिलाफ हमने अगर आवाज नहीं उठाई तो इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा।" वीडियो शेयर करने के लिए राज्य बाल आयोग ने 19 जून को राहुल गांधी को नोटिस जारी किया।
आरोप हैं कि दलित समुदाय के बच्चों को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में तालाब में नहाने के कारण बेल्ट से पीटा गया था।