भाजपा गुजरात चुनाव का धार्मिक ध्रुवीकरण करना चाहती है: कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सॉफ्ट हिंदुत्व और गुजरात में मंदिरों में दर्शन पर सवाल उठाने वालों पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता और सांसद मनीष तिवारी का कहना है कि कोई भी धर्म, कोई भी आस्था किसी की बपौती नहीं है। किसी को किसी से ये सवाल कि इस मंदिर में क्यों जाते हो इसमें क्यों नहीं संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। जबकि भारत में हमेशा धर्म उदार दिल की परंपरा है।
कांग्रेस का कहना है कि भाजपा न तो अपने शासन के दम पर और न ही काम के आधार पर चुनाव लड़ती है। भाजपा गुजरात चुनाव में धार्मिक ध्रुवीकरण कराना चाहती है। उन्होंने गाय ले जा रहे व्यक्ति की हत्या पर कहा कि आखिर कौन लोग हैं जब यूपी चुनाव होता है तो गौ मांस को लेकर इखलाक की हत्या कर देते हैं और फिर चुनाव में इस मुद्दे को लाने चाहते हैं।
पढ़ें- गुजरात चुनावः राहुल ने मंदिर में टेका मत्था, ढाबे पर ली चाय की चुस्की
अयोध्या राम मंदिर मामले में धर्मगुरू श्रीश्री रवि शंकर की ओर से समाधान निकालने की कोशिश पर पूछे गए सवाल के जवाब में मनीष तिवारी ने कहा कि हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि क्या रवि शंकर सरकार के अधिकृत नुमाइंदे हैं। ऐसे में जब वे सरकारी नुमाइंदे नहीं हैं तो इस पर पार्टी कोई जवाब क्या दें उन्हें पहले एनजीटी के साथ अपने मामले का समाधान बताना चाहिए।
जावेड़कर के खुलासे पर प्रतिक्रिया अदालत में जवाब दे दिया जाएगा: मनीष तिवारी
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर के कथित खुलासे पर कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी का कहना है कि अपने मंत्रालय से हटकर केमिकल मंत्रालय के मामले को उठाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री के सभी आरोप बेबुनियाद है।
सरकार अपने शासन के बलबूते चुनाव लडने में सक्षम नहीं है लिहाजा जांच एजेंयिं और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। मंत्री ने जो बातें सार्वजनिक की हैं सरकारी तंत्र उनका है सरकारी एजेंसियों हैं उनका दुरुपयोग एक बार और कर लें। मामला अदालत में जाएगा तक इसका जवाब दिया जाएगा।