फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP vs Congress Ananth Kumar Hegde Constitution Change Row over 400 seat win in Elections 2024

BJP vs Congress: अनंत हेगड़े के बयान पर कांग्रेस ने भाजपा-संघ को घेरा; बताया- संविधान बदलने के लिए कुटिल कवायद

Sun, 10 Mar 2024 05:44 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 10 Mar 2024 05:44 PM IST
सार

भाजपा और कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने हैं। कर्नाटक के कद्दावर नेता और छह बार के सांसद अनंत कुमार हेगड़े के बयान पर उपजा विवाद थमता नहीं दिख रहा। कांंग्रेस पार्टी का आरोप है कि हेगड़े समेत कुछ अन्य भाजपा सांसदों के ऐसे बयान दिखाते हैं कि भाजपा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) देश के संविधान को बदलने की कुटिल चाल चल रहे हैं।

विज्ञापन
BJP vs Congress Ananth Kumar Hegde Constitution Change Row over 400 seat win in Elections 2024
राहुल गांधी, अनंत कुमार हेगड़े और मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 का एलान किसी भी समय हो सकता है। निर्वाचन आयोग तैयारियों की समीक्षा कर रहा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर कांग्रेस पार्टी ने तीखा हमला बोला है। धीरे-धीरे चढ़ रहे सियासी पारे के बीच कर्नाटक के भाजपा नेता और छह बार के लोकसभा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि भाजपा को 400 सीचें जीतना जरूरी है, क्योंकि संविधान के कई प्रावधानों को बदलना है। उन्होंने कहा कि संसद में दो तिहाई से अधिक बहुमत हासिल करने के बाद हिंदुओं के हित में संविधान के कई प्रावधानों में संशोधन किए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान को मूल रूप से विकृत किया है, उसे हमें बदलना होगा।
विज्ञापन


हेगड़े के कथित बयान के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, भाजपा सांसद का बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के छिपे हुए इरादों का एलान है। राहुल के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सार्वजनिक रूप से भाजपा सांसद के ऐसे बयान से 'तानाशाही थोपने का मोदी-आरएसएस का कुटिल एजेंडा' उजागर होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

बकौल मल्लिकार्जुन खरगे, 'मोदी सरकार, बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गुप्त रूप से तानाशाही लागू करना चाहते हैं। वे भारत के लोगों पर अपनी मनुवादी मानसिकता थोप कर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों का अधिकार छीनना चाहते हैं।' उन्होंने आरोप लगाया कि आने वाले दिनों में चुनाव नहीं होंगे। दिखावे के लिए चुनाव कराकर संस्थानों की आजादी कम कर दी जाएगी। अभिव्यक्ति की आजादी पर बुलडोजर चलाया जाएगा। भाजपा-आरएसएस मिलकर देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने के साथ-साथ विविधता में एकता को नष्ट कर देंगे। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि कांग्रेस संघ परिवार के गुप्त मकसदों को कभी सफल नहीं होने देगी।


राज्यसभा में हमारे पास पर्याप्त बहुमत नहीं- हेगड़े
इससे पहले उन्होंने कर्नाटक की एक जनसभा में कहा कि अब की बार 400 पार ही क्यों? इस सवाल का जवाब संसद में दो तिहाई बहुमत है। बकौल हेगड़े, हमारे पास लोकसभा में दो तिहाई बहुमत है, लेकिन राज्यसभा में हमारे पास नहीं है। वहां हमारे पास पर्याप्त बहुमत नहीं है। हेगड़े ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में एनडीए को 400 से अधिक सीटें जीतने से राज्यसभा में समान बहुमत जुटाने और दो-तिहाई राज्यों में सत्ता में आने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि कर्नाटक में हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस ने तीन सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को केवल एक सीट मिली। 

सीएए के लिए संशोधन की तैयारी- हेगड़े
नागरिकता (संशोधन) अधिनियम का उदाहरण देते हुए अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि इसे लोकसभा में और बाद में राज्यसभा में पारित किया गया। उन्होंने बताया कि लेकिन कई राज्य सरकारों ने इसे मंजूरी नहीं दी और इसलिए इसे लागू नहीं किया जा सका। अब सरकार इसे एक संशोधन के जरिए लागू करने की योजना बना रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed