फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP using Jai Sri Ram as party slogan said West bengal CM Mamata banerjee

भाजपा के 'जय श्री राम' पर भड़कीं ममता, आड़े हाथ लेते हुए तुरंत आया पलटवार

Sun, 02 Jun 2019 09:58 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 02 Jun 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
BJP using Jai Sri Ram as party slogan said West bengal CM Mamata banerjee
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर जय श्री राम का इस्तेमाल पार्टी के नारे के तौर पर करने का आरोप लगाया है। ममता ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा के कुछ समर्थक, मीडिया के एक धड़े का इस्तेमाल करके नफरत वाली विचारधारा को फैलाने की कोशिश में लगे हैं। ये कथित भाजपाई, मीडिया, फेक वीडियो और गलत खबरों के आधार पर भ्रम फैलाने और सच्चाई को दबाने की कोशिश में लगे हैं।

विज्ञापन


ममता ने आगे कहा कि मुझे किसी राजनीतिक नारे से कोई दिक्कत नहीं है। सभी राजनीतिक पार्टियों का अपना एक नारा होता है। जैसे मेरी पार्टी का नारा जय हिंद, वंदे मातरम है। लेफ्ट पार्टियों का इंकलाब जिंदाबाद और अन्य पार्टियों के दूसरे हैं। हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। जय श्री राम, जय राम जी की, राम नाम सत्य है, इनकी धार्मिक और सामाजिक मान्यताएं हैं। हम इन भावनाओं का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन


भाजपा धर्म और राजनीति को मिलाकर इन धार्मिक नारों का इस्तेमाल गलत तरीके से पार्टी के लिए कर रही है। हम आरएसएस के नाम पर इन राजनीतिक नारों का जबरदस्ती सम्मान नहीं कर सकते। संघ को बंगाल ने कभी स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घृणा की विचारधारा को तोड़-फोड़ और हिंसा के द्वारा फैलाने की कोशिश है। इसका हमें मिलकर विरोध करना चाहिए। कोई कुछ लोगों को कुछ समय के लिए मूर्ख बना सकता है, लेकिन सभी लोगों को हमेशा के लिए मूर्ख नहीं बनाया जा सकता।



 

‘राम का नाम’ लें ममता, बुरी शक्तियों का असर खत्म हो जाएगा

ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। दिल्ली भाजपा के नेता प्रवीण शंकर कपूर ने रविवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष को भगवान राम का नाम जपना चाहिए, जिससे उनपर बुरी शक्तियों का साया दूर करने में मदद मिलेगी। कपूर ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को ‘भगवान श्री राम नाम मंत्र’ भी भेजा है और उसे उनकी मेज पर रखने को कहा है।

कपूर ने कहा, ‘बुरी शक्तियों का असर इस कदर हो गया है कि अब आपके सामने ‘जय श्री राम’ का नाम लेने से ही आप चिल्लाने लगती हैं।’ पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में बृहस्पतिवार को ममता बनर्जी ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे कुछ लोगों से नाराजगी जताई थी। ऐसी एक घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रहा है।

हालांकि बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा बार बार ‘जय श्री राम’ का नाम लेकर धर्म को राजनीति से मिला रही है। कपूर के सहयोगी तेजिंदरपाल सिंह बग्गा और पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने बनर्जी को ‘जय श्री राम’ लिखे पोस्टकार्ड भेजने का अभियान शुरू किया है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता कपूर ने कहा कि रामायण में स्पष्ट कहा गया है कि जिस भी व्यक्ति के दिमाग पर यदि कोई बुरी शक्तियों का असर हो तो इसे ‘भगवान राम’ का नाम लेकर समाप्त किया जा सकता है। बग्गा ने बताया कि देशभर से भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक ममता बनर्जी को करीब 25 लाख पोस्टकार्ड ‘जय श्री राम’ लिखकर भेजेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed