फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP use bangladesh violence pictures in west bengal Manifesto

बंगाल के चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा के झूठ का पर्दाफाश, दूसरे देश की फोटो को बंगाल का बताया

Wed, 25 Apr 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Wed, 25 Apr 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
BJP use bangladesh violence pictures in west bengal Manifesto

पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों के दौरान भाजपा द्वारा कही गई एक बात अब झूठी साबित हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दरअसल भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में बंगाल की जिन हिंसात्मक तस्वीरों को दिखाकर अपने प्रोपगेंडा की बात कही थी वो झूठी साबित हुईं। क्योंकि असल में तस्वीर बांग्लादेश की है। मेनिफेस्टो की बुकलेट के कवर के पिछले हिस्से पर इन तस्वीरों को कोलाज के तौर पर प्रकाशित किया गया है। ये तस्वीरें बांग्लादेश में 2013 में युद्ध अपराधों से जुड़े मुकदमों के बाद भड़की हिंसा के दौरान की हैं।

विज्ञापन

BJP use bangladesh violence pictures in west bengal Manifesto

बीजेपी ममता बनर्जी के राज में पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं के दमन के आरोप लगाती रही है। इन्हीं के मद्देनजर जिन तस्वीरों को भाजपा ने जारी किया उन तस्वीर में प्रदर्शनकारियों को मुस्लिम टोपी पहने और हाथ में लाठियां लिए देखा जा सकता है। कुछ अन्य तस्वीरों में हिन्दू देवी-देवताओं की क्षतिग्रस्त मूर्तियों को भी देखा जा सकता है।

बता दें कि बांग्लादेश के नसीरनगर में अक्टूबर 2016 में ऐसी ही घटना हुई थी। संभवत: ये तस्वीरें उसी समय की हैं। बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और वरिष्ठ पार्टी नेता मुकुल रॉय ने मंगलवार को मेनिफेस्टो को लॉन्च किया था। तब घोष ने कहा, ‘ये आज के पश्चिम बंगाल के हालात को दिखाने के लिए किया गया जिन्हें बदलने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP use bangladesh violence pictures in west bengal Manifesto

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब भाजपा ने किसी तस्वीर पर गलत तथ्य पेश किए हों। बीते साल बसीरहाट हिंसा के दौरान भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक ऐसी तस्वीर को बंगाल का बताते हुए ट्वीट पर अपलोड किया था जो दरअसल 2002 गुजरात हिंसा की थी। नूपुर शर्मा पर कोलकाता पुलिस ने फर्जी खबर फैलाने को लेकर केस भी दर्ज किया था।  इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को सावधान किया था। राज्य के केबल टेलीविजन ऑपरेटर्स को संबोधित करते हुए ममता ने कहा था कि फेक न्यूज से लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed