फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP upset by fake news of social media, formed IT Team of delhi BJP unit

सोशल मीडिया की फेक न्यूज से भाजपा भी हुई परेशान, झूठी खबरों से ऐसे करेगी मुकाबला

Fri, 06 Jul 2018 09:54 PM IST
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jul 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
BJP upset by fake news of social media, formed IT Team of delhi BJP unit
अमित शाह, मनोज तिवारी

सोशल मीडिया में फैल रही झूठी खबरों से आम आदमी ही नहीं, देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा भी परेशान है। पार्टी का कहना है कि साजिशन कुछ लोग सोशल मीडिया पर पार्टी और सरकार के बारे में गलत प्रचार कर रहे हैं। इन 'फेक' खबरों से पार्टी को बचाने के लिए और जनता तक 'सच' पहुंचाने के लिए पार्टी एक रणनीति के तहत दिल्ली में अपने कुछ कार्यकर्ताओं की एक टीम तैयार कर रही है जो सरकार के कामों की सही जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाएगी। 

विज्ञापन


केंद्रीय आईटी टीम से अलग करेगी काम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले दिनों दिल्ली में पार्टी के एक कार्यक्रम में इस परेशानी का जिक्र किया था। उसके बाद केंद्रीय आईटी टीम इस मुद्दे पर सक्रिय हुई और तब से लगातार सोशल मीडिया पर सरकार के कामों की जानकारी दे रही है। 
विज्ञापन


लेकिन यह नई टीम पूरी तरह दिल्ली के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। पार्टी का मानना है कि दिल्ली में पूरे देश के लोग रहते हैं और अगर वह यहां के लोगों तक अपनी पहुंचाने में सफल हो जाती है तो उसका असर पूरे देश में पहुंच जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह नई टीम दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की पहल पर बनाई गई है और यह टीम पूरी तरह उनकी निगरानी में काम करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करेगी काम दिल्ली आईटी टीम

दिल्ली भाजपा की आईटी टीम से जुड़े एक कार्यकर्ता ने बताया कि 'नरेंद्र मोदी 2029 तक' की थीम के साथ सात जुलाई से यह टीम काम करना शुरु करेगी। इसके कार्यकर्ताओं को जानकारी देने के लिए शनिवार को एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है जिसमें आईटी के कुछ तकनीकी पेशेवरों के अलावा पार्टी के केंद्रीय टीम के कुछ नेता भी शिरकत कर सकते हैं। 


जानकारी के मुताबिक इस टीम के कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं के असली लाभार्थियों को सामने लाकर उनके माध्यम से मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed