भाजपा सरकार बनाने की कोशिश में, कांग्रेस-एनसीपी बना रहे शिवसेना को बेवकूफ: नारायण राणे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद एक-एक कर सभी राजनीतिक दलों ने प्रेस कॉन्फेंस कर अपनी बात सामने रखी। उद्धव ठाकरे के बाद भाजपा नेता नारायण राणे भी मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इसके लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। नारायण राणे ने कहा कि मुझे लगता है एनसीपी और कांग्रेस मिलकर शिवसेना को बेवकूफ बना रही है।
Narain Rane, Bharatiya Janata Party (BJP): BJP will try to form government. Devendra Fadnavis is putting in all efforts in this direction. pic.twitter.com/0hSTXA6LiN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 12, 2019
पवार-पटेल की मुलाकात
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस-एनसीपी दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने मौजूदा हालात पर चर्चा की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बातचीत की। बैठक के बाद हुई साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवार ने कहा कि हमें सरकार बनाने की जल्दबाजी नहीं है। हम कांग्रेस के साथ बैठकर बात करेंगे और फिर फैसला लेंगे।
कांग्रेस-एनसीपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मीडिया से बात की उन्होंने कहा कि भाजपा को 48 घंटे का समय दिया गया। लेकिन शिवसेना को 24 घंटे का वक्त दिया। हमें पूरा वक्त नहीं दिया गया। हमने राज्यपाल से सरकार बनाने की इच्छा जताई थी। कांग्रेस और एनसीपी ने हमसे संपर्क किया था।
ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस, एनसीपी से हमारी बात चल रही है। महाराष्ट्र जैसे राज्य में सरकार बनाना कोई बच्चों का खेल नहीं है। हम राज्यपाल के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने हमें 6 महीने का वक्त दे दिया है। भाजपा ने विकल्प खत्म किया है, हमने नहीं। हम अंधेरे में भाजपा के साथ गए थे।