फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP told opposition alliance India through video as Ravana, said one does not change by changing name

BJP vs 'INDIA': भाजपा का तंज- नाम बदलने से कर्म नहीं बदलते; विपक्षी गठबंधन को बताया दस सिर वाला रावण

Wed, 19 Jul 2023 09:22 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 19 Jul 2023 09:22 PM IST
सार

विपक्षी दलों के गठबंधन पर भाजपा ने बुधवार को जमकर निशाना साधा और कहा कि यह गठबंधन नई बोतल में पुरानी शराब की तरह है, नाम बदलने से कर्म नहीं बदलते। साथ ही भाजपा ने विपक्षी दलों के नवगठित 26 सदस्यीय गठबंधन को दस सिर वाला रावण बताया।
 

विज्ञापन
BJP told opposition alliance India through video as Ravana, said one does not change by changing name
NDA VS INDIA - फोटो : twitter

विस्तार

भाजपा के एनडीए के सामने अब विपक्ष ने अपना गठबंधन इंडिया लॉन्च कर दिया। अब लोकसभा चुनाव 2024 की लड़ाई एनडीए बनाम इंडिया होने जा रही है। वहीं विपक्षी दलों के गठबंधन पर भाजपा ने बुधवार को जमकर निशाना साधा और कहा कि यह गठबंधन नई बोतल में पुरानी शराब की तरह है, नाम बदलने से कर्म नहीं बदलते। साथ ही भाजपा ने विपक्षी दलों के नवगठित 26 सदस्यीय गठबंधन को दस सिर वाला रावण बताया।

विज्ञापन


वीडियो के माध्यम से भाजपा ने बोला हमला
भाजपा ने बुधवार को विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर तीखा हमला बोला और भाजपा के सोशल मीडिया अकाउंट पर तीन वीडियो पोस्ट किए, जिनके कैप्सन में लिखा कि नाम बदलने से इरादे नहीं बदलते। साथ ही भाजपा ने वीडियो में यह दर्शाने की कोशिश की है वह विपक्षी गठबंधन दर सिर वाला रावण है। साथ ही एक वीडियो में यह बताया गया है कि कई गठबंधन सहयोगियों की सरकार में घटकों के बीच मतभेदों के कारण दूरदर्शिता और निर्णायक कार्रवाई करने की क्षमता नहीं हो सकती है।
विज्ञापन


साथ ही वीडियो में दिखाया गया है कि एक फोटोग्राफर फोटो खींचता है, तभी एक चुप रहने का इशारा करता है और बाकी बोलते रहते हैं। तभी फोटोग्राफर कहता है कि आपस में लड़ो मत, लीडरशिप समझने जा रहे हो और यही नहीं पता लीडर कौन है, और जनता आप जैसों को चुनेगी तो देश की क्या पहचान होगी। और वीडियो के अंत में लिखा आता है कि रावण का दहन किया जाता है, चयन नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अबू आजमी ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' पर टिप्पणी कर डाली
वहीं इन दिनों महाराष्ट्र में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है जिसमें बुधवार को समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' पर टिप्पणी कर डाली। महाराष्ट्र विधानसभा में संभाजीनगर जिला दंगा मुद्दा उठाते हुए अबू आजमी ने कहा कि 'वंदे मातरम' का नारा लगाना उन्हें अस्वीकार्य है, वह इस नारे को नहीं लगाएंगे। 

जिसके केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि विपक्ष उसी पुराने तरीके से व्यवहार कर रहा है। आगे कहा कि नाम बदलने से ज्यादा, इस असंगत गठबंधन को भारत के लोगों और भारतीयता के प्रतीकों के बारे में अपने इरादे और मानसिकता को बदलने की जरूरत है। राष्ट्रीय गीत के बारे में ऐसी भावना रखने वाले लोगों के मन में देश के प्रति क्या सम्मान होगा।


शहजाद पूनावाला पूछा सपा से सवाल
विपक्षी दलों द्वारा अपने गठबंधन का नाम 'इंडिया' चुने जाने के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि नाम बदलने से कोई नहीं बदलता। वे वही लोग हैं। यह नई बोतल में पुरानी शराब है। कई अन्य भाजपा नेताओं ने भी आजमी पर निशाना साधा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक ट्वीट में कहा कि सपा के अबू आजमी कहते हैं, मैं वंदे मातरम नहीं कहूंगा, मैं अपना सिर नहीं झुकाऊंगा क्योंकि मेरा धर्म इसकी इजाजत नहीं देता। क्या यह विचार इंडिया (I.N.D.I.A) का है, यह भारत विरोधी है? सपा इस कथित इंडिया का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed