फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to win 45 Lok Sabha seats and 200 Assembly seats in Maharashtra

Maharashtra: शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे आगामी चुनाव, बावनकुले का दावा- लोस की 45 व विस 200 सीटें जीतेंगे

Mon, 14 Nov 2022 12:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 14 Nov 2022 12:40 PM IST
सार

पिछले चुनाव में उद्धव ठाकरे नीति शिवसेना ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सीएम बनाने पर रजामंदी नहीं होने पर ठाकरे ने दशकों पुरानी दोस्ती तोड़ दी थी और कांग्रेस व राकांपा के साथ सरकार बना ली थी।।

विज्ञापन
BJP to win 45 Lok Sabha seats and 200 Assembly seats in Maharashtra
महाराष्ट्र चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बावनकुले का बड़ा दावा - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र से भाजपा को बड़ी उम्मीदें हैं। इसलिए वह आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर बड़े दावे कर रही है। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुल का दावा है कि पार्टी शिंदे व फडणवीस के नेतृत्व में राज्य में लोकसभा की 48 में से 45 और विधानसभा की 288 में से 200 सीटें जीतेगी। 

विज्ञापन


बावनकुले ने कहा कि भाजपा 2024 के आम चुनाव और विधानसभा चुनाव शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ मिलकर लड़ेगी। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने महाराष्ट्र में 45 लोकसभा और 200 विधानसभा सीटें जीतने की तैयारी की है। आगामी चुनाव शिंदे व फडणवीस के नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे। 
विज्ञापन


बता दें, पिछले चुनाव में उद्धव ठाकरे नीति शिवसेना ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सीएम बनाने पर रजामंदी नहीं होने पर ठाकरे ने दशकों पुरानी दोस्ती तोड़ दी थी और कांग्रेस व राकांपा के साथ महाअघाड़ी सरकार सरकार बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह महाअघाड़ी सरकार करीब तीन साल चली, लेकिन जून 2022 में शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना का एक धड़ा अलग हो गया। इसके बाद शिंदे गुट ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है। इसमें शिंदे सीएम व पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed