फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to train its worker for Social Media before Delhi Assembly Election

सोशल मीडिया फिर बनेगा भाजपा का हथियार, प्रशिक्षित किए जाएंगे पार्टी कार्यकर्ता

Mon, 29 Jul 2019 09:10 PM IST
Gaurav Pandey डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 29 Jul 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
BJP to train its worker for Social Media before Delhi Assembly Election
सांकेतिक तस्वीर

लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया ने भाजपा के प्रचार अभियान को एक नई धार दी थी। अब दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी एक बार फिर सोशल मीडिया के मोर्चे पर अपने को मजबूत करने जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए मंगलवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी के दिल्ली के सभी सांसद, विधायक, पार्षद और सोशल मीडिया टीम के कार्यकर्ता भाग लेंगे। पार्टी के कुछ केंद्रीय नेता और केंद्रीय सोशल मीडिया टीम के कार्यकर्ता भी इसमें भाग लेंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली भाजपा की सोशल मीडिया टीम के एक सदस्य के मुताबिक, लगभग छह महीने बाद दिल्ली विधानसभा के चुनाव होंगे। ऐसे में हम अपने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का बेहतर उपयोग करने की ट्रेनिंग देना चाहते हैं। इसीलिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। नेता के मुताबिक चुनाव से पहले पार्टी दिल्ली के लोगों से उन सभी कामों को साझा करना चाहते हैं जिसे मोदी सरकार ने शुरू किया है। केंद्र सरकार की योजनाओं से दिल्ली में लाभ पाने वाले लोगों को उनके आसपास के लोगों के सामने एक आदर्श उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करना चाहते हैं।
विज्ञापन


अभी प्रदेश की मुख्य सोशल मीडिया टीम पार्टी कार्यालय से चलाई जा रही है। पुनीत अग्रवाल इस टीम को लीड कर रहे हैं जबकि उनके सहयोग के लिए लगभग दस लोगों की टीम है। इसके अलावा पार्टी के सभी 14 जिलों में टीम बनाई गई हैं। जिलों के नीचे मंडल और बूथ स्तर पर भी टीम बनी है जिसका काम पार्टी के शीर्ष से आई सूचनाओं को व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed