फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to start Millennium Voters Campaign from January 25 for Mission 2019

मिशन 2019 की सफलता के लिए 25 जनवरी से मिलेनियम वोटर्स अभियान चलाएगी भाजपा

Sat, 13 Jan 2018 11:03 AM IST
संजय मिश्र, नई दिल्ली
संजय मिश्र, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Jan 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
BJP to start Millennium Voters Campaign from January 25 for Mission 2019
भाजपा कार्यकर्ता
लोकसभा चुनाव 2014 की तरह मिशन 2019 की सफलता के लिए भाजपा का ध्यान विशेष तौर से देश के युवाओं पर है। भाजपा रणनीतिकारों को लगता है कि युवाओं को भागीदार बनाकर ही दोबारा पीएम मोदी को केंद्र की गद्दी पर सत्तासीन कराया जा सकता है। इसलिए पार्टी ने अभी से युवाओं को साधने की रणनीति पर अमल करना शुरू कर दिया है। लोकसभा के चुनाव बेशक 2019 में होने हैं। मगर पार्टी ने अपने युवा मोर्चा को अभी से ही मैदान में उतार दिया है। मिशन 2019 की सफलता के लिए पार्टी का विशेष ध्यान युवाओं पर है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल ने बीते दिनों युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मैराथन बैठक कर उन्हें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के मास्टर प्लान से अवगत कराया है। युवा मोर्चा को उन्होंने अभी से मैदान में उतरने का फरमान दे दिया है। जिसके बाद से मोर्चा अध्यक्ष पूनम महाजन ने पूरी तरह से कमान संभालते हुए आगे के कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार कर ली है। सूत्र बताते हैं कि मिशन 2019 के लिए युवा मोर्चा का अभियान 25 जनवरी से शुरू हो जाएगा। जो कि अगले वर्ष तक विभिन्न रूप से युवाओं के बीच सक्रियता दिखाते नजर आएगा। 
विज्ञापन


25 जनवरी से शुरू होगा युवा मोर्चा का मिलेनियम वोटर्स अभियान 

भाजपा का युवा मोर्चा देशभर के सभी मंडल ईकाइयों में मिलेनियम वोटर्स अभियान चलाएगा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार शुरुआती दौर में यह अभियान 25 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा। इस अभियान के तहत वर्ष 2000 के बाद जन्में सभी युवाओं को मतदाता के रूप में मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाया जाएगा। इसके लिए पार्टी की ओर से सभी मंडल स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा शैक्षणिक संस्थानों, मॉल और भीड़-भाड़ के अन्य सार्वजनिक जगहों पर मतदाता पंजीकरण के विशेष कैंप लगवाए जाएंगे। पार्टी का ध्यान इस अभियान के तहत वैसे तो 2 करोड से ज्यादा युवाओं का नाम मतदाता सूची से जुड़वाने पर है। मगर पहले चरण में लक्ष्य 25 लाख रखा गया है। प्रथम चरण के बाद दूसरे चरण का प्रारंभ होगा। नवमतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के साथ भाजयुमो को 25 वर्ष से कम उम्र के उन युवाओं के नाम भी मतदाता सूची में जुड़वाने को कहा गया है। जिनके नाम अभी किसी वजह से मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। पार्टी को युवाओं से अब भी काफी उम्मीदें हैं। उसे लगता है कि पीएम मोदी का जलवा अगर अब भी कहीं सबसे ज्यादा बरकरार है तो वह युवाओं के बीच है। यही वजह है कि मिशन 2019 के लिए पार्टी ने अपना ध्यान युवाओं पर ज्यादा केंद्रित किया है खासतौर से नवमतदाताओं पर जो कि पहली बार वोटर बन रहे हैं। 
विज्ञापन


एक बूथ, 10 यूथ की पुरानी थ्योरी को मजबूत बनाएगी पार्टी 

मिशन 2019 जीतने के लिए भाजपा ने एक बूथ, 10 यूथ की पुरानी थ्योरी को मजबूत बनाने की भी रणनीति बनाई है। सूत्र बताते हैं कि युवा मोर्चा को इस बात के निर्देश दिए जा चुके हैं। पूनम महाजन मार्च माह के बाद इस अभियान को शुरू करेंगी। इस अभियान के तहत बूथ स्तर पर 10 यूथ को चुनाव दिन के लिए सक्रिय बनाया जाएगा। इस थ्योरी को भाजपा में सबसे पहले सुषमा स्वराज ने दिया था। बाद में थ्योरी को जमीन पर उतारने के लिए पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए राजनाथ सिंह ने गहन कार्य किया था। अब युवा मोर्चा मिशन 2019 के लिए मार्च माह से ही एक बूथ, 10 यूथ की थ्योरी को अमल करने में जुटने वाला है। ताकि देश की सभी मतदाता बूथों पर पार्टी के 10 यूथ कार्यकर्ताओं की फौज तैयार हो सके। इन कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका चुनाव के दिन रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मण्डल स्तर पर युवाओं के बनेंगे वाट्सएप समूह 

सोशल मीडिय़ा पर कांग्रेस से मिल रही चुनौती से निपटने के लिए भाजपा ने अभी से अपने युवा मोर्चा को सक्रिय कर दिया है। अन्य अभियानों के साथ भाजयुमो मंडल स्तर पर युवाओं के बीच वाट्सएप समूह बनाएगा। इन समूहों के जरिए पार्टी के प्रचार सामग्रियों को निचले स्तर पर जनता के बीच पहुंचाया जाएगा। तो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इन प्रचार सामग्रियों को अपने सोशल साइट से मंडल स्तर पर प्रचारित करेंगे। मंडल स्तर के ये वाट्सएप समूह प्रदेश और केंद्र से भी जुड़े रहेंगे। ताकि प्रचार तंत्र में तेजी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed