फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to start election campaign on five January with PM modi rally in Punjab

पंजाब मिशन: पीएम की रैली के साथ 5 जनवरी को चुनाव अभियान शुरू करेगी भाजपा

Thu, 30 Dec 2021 04:27 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 30 Dec 2021 04:27 AM IST
सार

पार्टी सूत्रों का कहना है कि रैली में पंजाब के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के भी भाग लेने की संभावना है।

विज्ञापन
BJP to start election campaign on five January  with PM modi rally in Punjab
पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा पंजाब में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत 5 जनवरी को संभावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के साथ करेगी। तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद प्रधानमंत्री की पंजाब में यह पहली रैली होगी। इससे पूर्व, प्रधानमंत्री ने गुरु नानक जयंती पर तीनों विवादित कृषि कानून वापस लेने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 5 जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के सैटेलाइट केंद्र के उद्घाटन का है। इसके बाद वे एक रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस रैली में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के नेता सुखदेव सिंह ढींढसा भी भाग लेंगे। इन दोनों ने सोमवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर सीट बंटवारे पर बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पंजाब चुनाव में वरिष्ठ सहयोगी के रूप में भाग लेगी। उसके आधे से अधिक सीटों पर प्रत्याशी उतारने की संभावना है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस रैली में पंजाब के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के भी भाग लेने की संभावना है।

भाजपा वर्चुअल चुनावी रैलियों के लिए तैयार : गजेंद्र शेखावत
 केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करेगी और देश में कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप के फैलाव के मद्देनजर वर्चुअल चुनावी रैलियों के लिए तैयार है। 
मीडिया से उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग स्वास्थ्य सचिव और विशेषज्ञों के साथ देश में महामारी के हालात पर मशविरा कर रहा है।

आयोग चुनावी रैलियों के संबंध में निर्णय लेगा तो हम उसका पालन करेंगे। कोविड महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान हम पश्चिम बंगाल के चुनाव के दौरान वर्चुअल चुनावी रैलियां कर चुके हैं। महामारी के दौरान जब अन्य राजनीतिक दल निष्क्रिय थे, तब भी भाजपा वर्चुअल प्लेटफॉर्म से बूथ स्तर तक सक्रिय थी।

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर भाजपा पर विधानसभा चुनाव से पहले डर फैलाने के आरोप के मामले में उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि वे शायद आम आदमी पार्टी (आप) की ओर इशारा करना चाहते थे, जिसकी सरकार ने दिल्ली में यलो अलर्ट जारी कर तमाम पाबंदियां थोप दी हैं।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना के मामले पर कोई नए दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं, लेकिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं। हालांकि इसके बावजूद वे पंजाब में चुनावी रैलियां कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed