फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to project Modi as Hindu Hriday Samrat in LS polls: Shashi Tharoor

Shashi Tharoor: 'लोकसभा चुनाव में PM मोदी को हिंदू हृदय सम्राट बनाकर पेश करेगी भाजपा', शशि थरूर का तंज

Fri, 29 Dec 2023 06:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 29 Dec 2023 06:50 PM IST
सार

Shashi Tharoor: शशि थरूर ने कहा कि  2009 में (पीएम) मोदी को ऐसे आर्थिक विकास के अवतार के रूप में भारतीय मतदाताओं को बेचा गया था, जो सभी भारतीयों के लिए विकास लाएगा। लेकिन, तबाह करने वाली नोटबंदी के बाद 2019 में यह कहानी खत्म हो गई।

विज्ञापन
BJP to project Modi as Hindu Hriday Samrat in LS polls: Shashi Tharoor
शशि थरूर - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'हिंदू हृदय सम्राट' के रूप में पेश कर हिंदुत्व के मुद्दे पर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में 'राम मंदिर' और 14 फरवरी को अबू धाबी में 'बीएपीएस हिंदू मंदिर' का उद्घाटन करने वाले हैं, जिसके बाद आम चुनाव की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी की। 

विज्ञापन



 

तिरूवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा कि लोकसभा चुनाव 'हिंदुत्व' बनाम 'जनकल्याण' की लड़ाई बन रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास, सालाना दो करोड़ रोजगार सृजित करने और हर भारतीय की जेब में खर्च योग्य आय डालने के सवालों पर बहस की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ''संदेश स्पष्ट है। 2009 में (पीएम) मोदी को ऐसे आर्थिक विकास के अवतार, गुजरात इंक के सीईओ के रूप में भारतीय मतदाताओं को बेचा गया था, जो सभी भारतीयों के लिए विकास लाएगा। लेकिन, तबाह करने वाली नोटबंदी के बाद 2019 में यह कहानी खत्म हो गई। पुलवामा आतंकवादी हमले ने मोदी को 'आम चुनाव' को 'राष्ट्रीय सुरक्षा चुनाव' में बदलने का मौका दिया।''

विज्ञापन

उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट है कि भाजपा  2024 में अब अपने मूल संदेश पर वापस लौटेगी और नरेंद्र मोदी को हिंदू हृदय सम्राट के रूप में राष्ट्र के सामने पेश करेगी।" 'हिंदू हृदय सम्राट' का शाब्दिक अर्थ है हिंदू दिलों का सम्राट। 

उन्होंने कहा, "यह सब सवाल खड़ा करता है कि अच्छे दिन का क्या हुआ? एक साल में दो करोड़ नौकरियों का क्या हुआ? आर्थिक विकास का क्या हुआ जिससे सामाजिक-आर्थिक सीढ़ी के निचले पायदानों को लाभ होगा? हर भारतीय की जेब और बैंक खातों में खर्च करने योग्य आय डालने का क्या हुआ?" पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'हिंदुत्व बनाम जनकल्याण के रूप में आकार ले रहे चुनाव में इन सवालों पर बहस करनी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed